फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Society should promote the service, worship and protection of Gomata

गोमाता की सेवा, पूजा व संरक्षण को बढ़ावा दे समाज

Sun, 17 Apr 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Society should promote the service, worship and protection of Gomata
शामली : थानाभवन में बालाजी जन्मोत्सव के कार्यक्रम में पहुंचे जगतगुरु शारदा पीठ जगतगुरु शंकराचार - फोटो : SHAMLI
शामली। शारदा पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि गोसेवा केंद्रों और पशुचारे भूमि से अवैध कब्जे हटवाए जाएं। सनातन धर्म में गोमाता की सेवा को पुण्य कार्य माना जाता है। आज गोमाता की जगह घरों में कुत्ते पाले जा रहे है। कुत्ते की जीभ में विष होता है, इसलिए घरों में कुत्ता पालना छोड़ें।
विज्ञापन

रविवार को बजाज समूह के थानाभवन चीनी मिल के गेट हाऊस में शारदा पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य राजेश्वराश्रम महाराज ने पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा कि आजादी के बाद गांधी जी ने रामराज का सपना देखा था। भारत के संविधान में धर्मनिरपेक्षता से रामराज का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है। गाय को पालना कठिन न समझें। सनातन धर्म में गाय की पूजा, सेवा और संरक्षण का विधान है। आज घरों में गोसेवा करना कठिन समझा जाने लगा है। सरकार अपने स्तर से गोसंरक्षण के लिए कुछ करे न करे, मगर समाज अपने स्तर से अपनी जिम्मेदारी समझकर गोमाता की सेवा, पूजा और संरक्षण कर इस कार्य बढ़ावा दे।
विज्ञापन

दिल्ली-उत्तराखंड और दूसरे राज्यों में धार्मिक आयोजन में बाधा डालने पर जगतगुरु शंकराचार्य ने चिंता प्रकट की।
उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों पर प्राचीन काल में रामराज्य में राक्षस जाति के लोग बाधा डालने काम करते थे और आज भी कर रहे है। देव और दानवों का संघर्ष प्राचीन काल से चला आ रहा है। आज भी राक्षस जाति के लोग धार्मिक कार्यों में बाधा डालने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सरकार सख्ती से निपटे। इस मौके पर थानाभवन चीनी मिल के यूनिट हेड वीरपाल सिंह, गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर आदि मौजूद रहे। बाद में शारदा पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य ने थानाभवन में श्री बालाजी शोभायात्रा में शामिल हुए। शाम के समय शामली में काका नगर में आशुतोष सिंघल के आवास पर पहुंचे। विहिप नेता राजबहादुर सिंघल के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed