फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SO and crime branch inspector assaulted

एसओ और अपराध शाखा के निरीक्षक के साथ मारपीट

Thu, 13 Oct 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
SO and crime branch inspector assaulted
शामली में गढ़ीपुख्ता के थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह। - फोटो : SHAMLI
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गांव मुंडेट खुर्द नहर पटरी पर बाइक सवार दो युवकों ने गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह व अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर हरिराज सिंह के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, साथ ही एसओ की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी दोनों सगे भाई हैं और इनमें से एक ने खुद को दिल्ली पुलिस व दूसरे ने बीएसएफ में कार्यरत बताया है। घटना के समय दोनों शराब के नशे में थे।
विज्ञापन

घटना के समय मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह अपराध शाखा के निरीक्षक हरिराज सिंह के साथ एसपी कैंप कार्यालय पर हुई अपराध गोष्ठी में शामिल होकर निजी कार से गढ़ीपुख्ता लौट रहे थे। गांव मुंडेट खुर्द के सामने नहर पटरी पर पहुंचे तो सामने से आए दो युवकों ने अपनी बाइक उनकी कार के आगे लगा दी। थानाध्यक्ष ने कार से नीचे उतरकर बाइक हटाने को कहा तो आरोपी युवक गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने उनके साथ धक्कामुक्की और हाथापाई व मारपीट करनी शुरू कर दी, थानाध्यक्ष की वर्दी फाड़ दी। थानाध्यक्ष और इंस्पेक्टर ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। इसकी सूचना कंट्रोल रूम और आदर्श मंडी थाना प्रभारी को दी। आदर्श मंडी थाना पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ले गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विशाल पुत्र मगनपाल निवासी नरेला उत्तर पश्चिमी दिल्ली व गौरव कुमार पुत्र मगन कुमार निवासी गांव पिंडोरा जहांगीरपुर थाना झिंझाना बताया। एसओ गढ़ी पुख्ता ने थाना आदर्श मंडी पर दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्रता, मारपीट करने और वर्दी फाड़ने की धाराओं में मामला दर्ज कराया है। आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपी सगे भाई है। आरोपियों में विशाल ने अपने को दिल्ली पुलिस में और गौरव ने बीएसएफ में होना बताया है, लेकिन अधिकारिक तौर पर कोई दस्तावेज नहीं दिखाया है। दोनों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

-गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष और अपराध शाखा के निरीक्षक के साथ कार से जाते समय दो व्यक्तियों द्वारा अभद्रता करने की मामला जानकारी में आया है। आदर्श मंडी थाने पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिषेक, एसपी।

शामली में आर्दश मंडी थाना पुलिस की गिरफ्त में गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी व क्राइम इंस्पेक्टर से मा?

शामली में आर्दश मंडी थाना पुलिस की गिरफ्त में गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी व क्राइम इंस्पेक्टर से मा?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed