{"_id":"619942fec5488861ae7accd1","slug":"smog-came-down-from-the-clouds-shamli-news-mrt565667876","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल छाने से नीचे आया स्मॉग, 278 दर्ज किया गया एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल छाने से नीचे आया स्मॉग, 278 दर्ज किया गया एक्यूआई
शामली सुबह सात बजे कोहरे में गुजरते वाहन
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
शामली। सुबह मौसम बदलने से स्मॉग धुएं की तरह वातावरण में छा गया। बादलों की वजह से स्मॉग नीचे आ गया।
विज्ञापन
सुबह के समय जिले का एक्यूआई 278 दर्ज किया गया। लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन हुई। हालांकि बाद में धूप निकलने पर स्मॉग छंट गया। अभी यह स्मॉग अगले कुछ दिन और परेशान करेगा। बरसात के आसार अभी बनते नजर नहीं आ रहे हैं और बिना बरसात के वातावरण धुलने वाला नहीं है। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती जा रही है वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। हवाओं की गति धीमी बनी हुई है। सर्दी का असर बढ़ने के कारण अब पार्टिकल मैटर भी नीचे की ओर आने लगे हैं। ऐसे में शनिवार को सुबह और शाम के समय वातावरण में धुंध छायी रही।
वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी मौसम खुश्क रहेगा, लेकिन बादल छाए रहने की भी संभावना है। इस दौरान मध्यम गति से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है। इस दौरान हालांकि रात के तापमान में गिरावट की संभावना बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।