फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Smart meter readings found correct in check meter, consumers satisfied

Shamli News: चेक मीटर में सही मिली स्मार्ट मीटर की रीडिंग, उपभोक्ता हुए संतुष्ट

Tue, 02 Sep 2025 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Smart meter readings found correct in check meter, consumers satisfied
शामली। स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने की शिकायतों की जांच के लिए ऊर्जा निगम ने जिले में 10 उपभोक्ताओं के यहां चेक मीटर लगाए। अधिकारियों का दावा है कि चेक मीटर और स्मार्ट मीटर की रीडिंग एक जैसी पाई गई। जांच के बाद उपभोक्ता भी संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर चल रही भ्रांतियां अब दूर हो रही हैं। अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा और स्मार्ट मीटर लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1.80 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इनमें से अब तक लगभग 80 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। हालांकि कुछ उपभोक्ता अभी भी विरोध कर रहे हैं। पंद्रह दिन तक चेक मीटर पर नजर रखने के बाद सीमा, महेंद्र, ललित (शामली निवासी), और कैराना नगर के नूरहसन, धूलीराम, शोभित जैसे उपभोक्ताओं ने भी माना कि स्मार्ट मीटर से कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है और सभी से अपील की कि बिना किसी आशंका के स्मार्ट मीटर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed