फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Six-hour mega block crunching system

छह घंटे के मेगा ब्लाक से व्यवस्था चरमराई

Sun, 15 Apr 2018 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sun, 15 Apr 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
Six-hour mega block crunching system
शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की जानकारी लेते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
शामली। ईस्टर्न फेरिफेल एक्सप्रेस हाइवे पर खेकड़ा के पास रेलवे ब्रिज का निर्माण होने से रेलवे का शनिवार से दो दिन का मेगा ब्लाक शुरू हो गया। पहले दिन ही मेगा ब्लाक से रेलवे व्यवस्था ठप हो गई। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बागपत जिले में ईस्टन पेरिफेरल एक्सप्रेस हाइवे का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। शुक्रवार को इससे जोड़े जाने वाले दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बागपत जिले के खेकड़ा के पास रेलवे पुल का निर्माण शुरू हुआ। रेलवे पुल के निर्माण के चलते रेलवे का दो दिवसीय मेगा ब्लाक सुबह दस बजे से लेकर चार बजे तक लिया गया था। मेगा ब्लाक के कारण सहारनपुुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 51910 का संचालन बागपत रोड रेलवे स्टेशन किया गया। बागपत से लेकर दिल्ली तक इस ट्रेन का संचालन स्थगित रहा। सुबह 10 बजे शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 74026 स्थगित रही। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 54476 को दोपहर 12 बजे शामली रेलवे स्टेशन तक संचालन किया गया। दोपहर दो बजे ट्रेन को शामली से हरिद्वार के लिए संचालन किया गया। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली 51910 पैसेंजर ट्रेन को बागपत तक संचालन किया गया। दो बजे के बाद बागपत से इस पैसेंजर ट्रेन 51911 बनाकर शामली होकर सहारनपुर तक संचालन किया गया। एक पैसेंजर ट्रेनों के स्थगित रहने व दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से पूरे दिन यात्री परेेशान रहे। शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में सवारियों की भीड़ इकट्ठा रही। स्टेशन मास्टर से सवारियां ट्रेनों की जानकारी करती रही।
विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि रविवार को भी मेगा ब्लाक जारी रहेगा। सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन बागपत रोड स्टेशन तक रहेगा। सुबह 10 बजे शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 74026 स्थगित रहेगी। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 54476 का संचालन शामली रेलवे स्टेशन तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed