{"_id":"6199431fa5c418490d159547","slug":"six-accused-of-robbery-arrested-main-accused-absconding-shamli-news-mrt5656673158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक से लूट करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवक से लूट करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस और एसओजी ने चार दिन पहले बाइक सवार युवक से लूट करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का मुख्य आरोपी मास्टर माइंड अभी फरार है। पुलिस ने लूटी गई रकम में 5500 रुपये, छह क्रेडिट व डेबिट कार्ड और दो चाकू बरामद किए हैं।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि 15 नवंबर की रात करीब आठ बजे कस्बा बनत निवासी सुशील कुमार बाइक पर सवार होकर किरोड़ी मार्ग से घर जा रहा था। रास्ते में अंडरपास से पहले सात बदमाशों ने उससे एक लाख 70 हजार रुपये और पर्स लूट लिया था। पर्स में कुछ नकदी के अलावा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड थे। पुलिस ने अगले दिन 16 नवंबर को घटना की रिपोर्ट दर्ज की थी। एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर थाना प्रभारी निरीक्षक को घटना के जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे।
सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से लूट की वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की गई। शनिवार को आदर्श मंडी थाना पुलिस और एसओजी ने इस लूट की वारदात करने वाले छह आरोपी अमर निवासी मोहल्ला पंसारियान, अतुल निवासी अटल बिहार रामसागर कालोनी, इमरान निवासी रामसागर कालोनी, प्रीत, मन्नू और आजाद निवासी मोहल्ला छाजवाला शामली को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटी गई रकम में 5500 रुपये, छह डेबिट व क्रेडिट कार्ड और दो चाकू बरामद हुए। इस घटना के मास्टर माइंड व मुख्य आरोपी सन्नी निवासी मोहल्ला पंसारियान फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। एसपी ने लूट का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।