फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sita's birth anniversary celebrated with pomp in Hanuman Dham

हनुमान धाम में धूमधाम मनाया सीता जन्मोत्सव

Wed, 11 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sita's birth anniversary celebrated with pomp in Hanuman Dham
शामली में हनुमान धाम पर सीता जयंती पर आयोजित भजन संध्या में झूमते श्रद्घालु। - फोटो : SHAMLI
शामली। श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम में पांचवां मां सीता जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भजन संध्या में गायकों ने भजन प्रस्तुत किए। सुंदर कांड पाठ के बाद में विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य यजमान विकास कुमार को पूजा-अर्चना मंदिर के महंत वीरेंद्र द्विवेदी ने कराई। शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया। जिसमें हनुमान का गुणगान किया गया। बाद में विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भजन संध्या का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम गायक लाल सिंह लचक ने भगवान गणेश की वंदना प्रस्तुत की। भजन गायक नीरज तूफानी ने प्रमुख भजन किस्मत का खोल दे तो ताला जी, बाबा हनुमान टिल्ले वाला जी से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रसिद्ध गायिका पिंकी गोस्वामी के की प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आयोजन में श्री हनुमान युवा संघ का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर हनुमान धाम के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, सचिव राजकुमार मित्तल, गुरु शरणम, रोहिल्ला, शिवम गिरी, नमन कर्णवाल, संदीप नामदेव, वंश नामदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed