फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sister killed in property dispute

संपत्ति के विवाद में कर दी बहन की हत्या

Mon, 13 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sister killed in property dispute
गढ़ीपुख्ता। गांव भैंसवाल में संपत्ति के विवाद में बड़े भाई ने बहन की हत्या कर दी। शुक्रवार को नाले में मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई। मृतक की बड़ी बहन ने अपने भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव भैंसवाल में शुक्रवार को रोशन पुत्र हरि सिंह के नलकूप के पास नाले में एक महिला का सड़ा-गला शव मिला था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया गया था लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया था। दो दिन बाद शव की शिनाख्त 30 वर्षीय लोकेश उर्फ सिमरन पुत्री श्रीचंद निवासी ग्राम भैंसवाल के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

थाने में तहरीर देते हुए लोकेश उर्फ सिमरन की बड़ी बहन मिथिलेश पत्नी कृष्णपाल ने बताया कि उसकी शादी मखमूलपुर थाना कांधला जनपद शामली में हुई है। वह दो भाई यशपाल व सतवीर और तीन बहनें थे, चार बहन- भाइयों की शादी हो चुकी है। लोकेश उर्फ सिमरन की शादी नहीं हुई थी। वह गांव में ही रह रही थी। बड़ा भाई सतवीर अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहता है। सतवीर व लोकेश में मकान व पैतृक संपत्ति व खेत की जमीन के हिस्से को लेकर आए दिन कहासुनी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 जून को सतवीर दिल्ली से गांव भैंसवाल आया हुआ था और सिमरन भी घर पर ही मौजूद थी। दोनों बहन-भाई में हिस्से को लेकर विवाद हुआ। सतवीर ने लोकेश की हत्या करके उसकी लाश को गांव के पास जंगल में नाले में छिपाने की नीयत से फेंक दिया। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि लोकेश की बहन मिथलेश की ओर से तहरीर आई है। जिसमें मिथलेश ने अपने बड़े भाई सतवीर पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस अभी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed