फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sister beaten up for asking for money lent

उधार दिए रुपये वापस मांगने पर भाई ने बहन को पीटा

Sat, 15 Oct 2022 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sister beaten up for asking for money lent
उधार दिए रुपये मांगने पर बहन को पीटा
विज्ञापन

शामली, कांधला। कस्बे की एक महिला ने अपने भाई व उसके परिवार के लोगों पर उधार दिए रुपये मांगने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
जन्नत कॉलोनी निवासी मुर्शीदा पत्नी शाहिद ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसके भाई ने उससे कई माह पूर्व पचास हजार रुपये उधार लिये थे। वह लगातार अपने भाई पर रुपये का तकादा कर रही थी। आरोप है कि उसका भाई एक-दो दिन में रुपये देने का बहाना बनाकर टालता रहा। बृहस्पतिवार रात वह अपने बच्चों के साथ अपने घर में थी। आरोप है कि इसी बीच उसका भाई अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में घुस आया। उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसे लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर आस-पड़ोस के दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए। पड़ोस के लोगों को आता देख आरोपी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पीड़िता की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed