{"_id":"62aa1fa7b42fac0306236a93","slug":"simbhalka-s-flyover-will-be-ready-by-june-30-shamli-news-mrt5930233102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले छह माह में जाम से मुक्त हो जाएगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले छह माह में जाम से मुक्त हो जाएगा शहर
विज्ञापन
शामली के बलवा गेट पर बनाया गया क्रास जंक्शन।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 जून तक तैयार हो जाएगा सिंभालका का फ्लाईओवर
शामली। छह माह में शहर को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का दस किमी के शामली बाईपास के सभी फ्लाईओवरों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। बाईपास के मेरठ-करनाल हाईवे पर सिंभालका फ्लाईओवर और सर्विस रोड का कार्य इस माह के आखिर तक पूरा हो जाएगा। एक जुलाई से सिभांलका फ्लाईओवर चालू होने की उम्मीद है।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का शामली बाईपास बलवा गेट से शुरू होकर सिंभालका, सेहटा, तहसील के पास से होते हुए सहारनपुर रोड पर साईं धाम मंदिर से आगे हाईवे में मिल रहा है। इस बाईपास की जद में बलवा गेट के पास पहला और पानीपत खटीमा हाईवे का दूसरा क्रॉस जंक्शन तहसील के सामने व तीसरा क्रॉस जंक्शन सहारनपुर रोड पर बनकर तैयार हो गया है। तहसील के सामने पानीपत खटीमा हाईवे का बनत बाईपास शुरू होकर मुजफ्फरनगर रोड पर फतेहपुर गांव के पास हाईवे में मिल रहा है। पानीपत-खटीमा हाईवे के बनत बाईपास और हाईवे को जोड़ने के लिए कृष्णा नदी पर चार लेन का पुल बन चुका है। पुल और हाईवे के बाईपास की एप्रोच रोड को जोड़ने के लिए सर्विस लेन बनाई जा रही है।
निर्माण एजेंसी बनत पुल के उत्तर दिशा की ओर सर्विस लेन बना चुकी है। दक्षिण दिशा की ओर कार्य किया जा रहा है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के शामली बाईपास की जद में रेलवे के फ्लाईओवर का काम चल रहा है। सिंभालका गांव में और सेहटा के पास फ्लाईओवर का कार्य अब अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
निर्माण एजेंसी के प्रबंधक जितेंद्र बालियान ने बताया कि बलवा में रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का कार्य दिसंबर में पूरा होगा। सेहटा गांव का फ्लाईओवर अगस्त में पूरा होने की संभावना है। मेरठ-करनाल हाईवे पर सिंभांलका में फ्लाईओवर का कार्य अंतिम चरण में है। 30 जून तक सिंभालका पुल की एप्रोच रोड तैयार हो जाएगीन। एक जुलाई से सिंभालका फ्लाईओवर शुरू कर दिया जाएगा। सेहटा और बलवा फ्लाईओवर पूरा होने के बाद शामली बाईपास आम जनता के लिए खोला जाएगा।