फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Silence in markets, vehicles running on roads

बाजारों में छाया सन्नाटा, सड़कों पर दौड़ते रहे वाहन

Sat, 29 Aug 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Silence in markets, vehicles running on roads
शामली लॉकडाउन के दोरान सुनसान पडी सडक - फोटो : SHAMLI
शामली। साप्ताहिक लॉकडाउन के पहले दिन बाजारों में दुकानें बंद रहने से सन्नाटा पसरा रहा जबकि सड़कों पर वाहन दौड़ते रहे। लॉकडाउन में दवा, खाद-बीज और शराब की दुकानें खुली रही। पुलिस ने सड़कों पर बेवजह दौड़ने वाले वाहनों के चालान कर जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने और बचाव के लिए सरकार ने शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक 55 घंटे का लॉकडाउन हर सप्ताह घोषित किया गया है। लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को पुलिस चौराहों पर मुस्तैद रही। लॉकडाउन में सुबह के समय दो घंटे तक दूध की दुकानें खोलने की छूट रही जबकि दवा, खाद-बीज और शराब की दुकानें दिनभर खुली रही। शहर के कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, नेहरू मार्केट, नया बाजार में दुकानें बंद रहने से सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने बाजार में गश्त कर बंद दुकानों का जायजा लिया। उधर, सड़कों पर वाहन दौड़ते रहे। इनमें हल्के और दुपहिया वाहनों की संख्या सबसे अधिक रही। चौराहों पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की और बेवजह घूमने वालों के चालान किए।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जनपद में पुलिस ने 24 वाहनों के चालान कर 85200 रुपये शमन शुल्क वसूल किया जबकि फेस मास्क न लगाने वाले 183 लोगों के चालान कर 18400 रुपये जुर्माना वसूल किया। इसके अलावा रात में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 32 लोगों के चालान किए गए और उनसे 8600 रुपये जुर्माना वसूला गया। वाहनों पर निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों के यात्रा करने पर 13 वाहनों के चालान कर 3250 रुपये जुर्माना वसूला गया। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

शामली लॉकडाउन के दोरान बंद पडी दुकाने

शामली लॉकडाउन के दोरान बंद पडी दुकाने- फोटो : SHAMLI

शामली लॉकडाउन के दोरान  सडक पर गुजरते बाईक सवार

शामली लॉकडाउन के दोरान सडक पर गुजरते बाईक सवार- फोटो : SHAMLI

शामली में सुनसान पडा गांधी चौक बाजार

शामली में सुनसान पडा गांधी चौक बाजार- फोटो : SHAMLI

शामली बाईक सवार युवको का चालान काटते पुलिसकर्मी

शामली बाईक सवार युवको का चालान काटते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली में वाहनो की चैकिंग करते पुलिसकर्मी

शामली में वाहनो की चैकिंग करते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed