फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shyam of Khatu, you are my only support...

Shamli News: खाटू वाले श्याम मुझे तेरा ही सहारा...

Sat, 17 Jan 2026 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 17 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Shyam of Khatu, you are my only support...
शामली के कोटेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित खाटूश्याम जागरण में भजन प्रस्तुत करती भजन गायिका । सं
शामली। शहर के ब्लॉक रोड, कोटेश्वर महादेव मंदिर सती वाला में एक शाम खाटू वाले के नाम में बाबा श्याम का गुणगान किया गया। खाटू वाले श्याम मुझे तेरा ही सहारा.... कलयुग का राजा खाटू नरेश पर भक्त झूमे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मथुरा से आई भजन गायिका खुशबू राधा के भजनों से हुई। उन्होंने राधा-कृष्ण भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और सभी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद तिजारा, राजस्थान से आए भजन गायक सुघांशु गौतम ने बाबा खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने साथी हमारा कौन बनेगा, मोर पिया के नाम जैसे भजन गाकर भक्तों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। भजनों की मधुर तान और भावपूर्ण प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय और आनंदित बन गया। कीर्तन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिद्ध शनि पीठाधीश्वर विजया नंद सरस्वती महाराज उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अलवर से आए नवीन गुप्ता ने किया। अनित निर्वाल, सुभाष निर्वाल, देव निर्वाल, मुकेश गोयल, सचिन गोयल, हर्ष गर्ग आदि रहे।

शामली के कोटेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित खाटूश्याम जागरण में भजन प्रस्तुत करती भजन गायिका । सं

शामली के कोटेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित खाटूश्याम जागरण में भजन प्रस्तुत करती भजन गायिका । सं

शामली के कोटेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित खाटूश्याम जागरण में भजन प्रस्तुत करती भजन गायिका । सं

शामली के कोटेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित खाटूश्याम जागरण में भजन प्रस्तुत करती भजन गायिका । सं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed