फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shyam Baba's make-up looks beautiful...

श्याम बाबा का शृंगार सुहाना लगता है...

Sun, 13 Mar 2022 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Shyam Baba's make-up looks beautiful...
शामली में श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर भव्य श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव में सजा दरबार। - फोटो : SHAMLI
शामली। होली पर्व के उपलक्ष्य में श्याम दरबार ट्रस्ट की ओर में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। कलाकारों ने भजन प्रस्तुत कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भक्तों ने फूलों की होली भी जमकर खेली।
विज्ञापन

श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल और भारत संगल ने किया। कार्यक्रम में बाबा का भव्य दरबार, अलौकिक शृंगार आकर्षण का केंद्र बना रहा। बाहर से आए कलाकारों अपर्णा मिश्रा बरेली, अनंत मिश्रा बरेली, मुस्कान पाल मुजफ्फरनगर, सुनील शाहपुरिया शाहपुर सहित स्थानीय कलाकारों निशांत भागवत पाठक, मुकेश बजरंगी, हरीश नामदेव ने भजन सुनाए तो श्रद्धालु खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत हरीश नामदेव ने गणेश वंदना से की। मुकेश बजरंगी शामली ने लाल लंगोटा हाथ में सोटा, चले पवन की चाल सुनाया। सुनील शाहपुरिया ने जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, भगवत निशांत पाठक ने मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम प्यारा है, यहां पर विराजे मां अंजनी का लाला है, अनंत मिश्रा बरेली ने सांवली सूरत मोहन रे दीवाना दिल हो गया, मुस्कान पाल मुजफ्फरनगर ने श्याम बाबा का शृंगार सुहाना लगता है, लगता है कि भक्तों का भी दिल दीवाना लगता है। हारे के सहारे आजा, श्याम प्यारे आजा, अपर्णा मिश्रा बरेली ने भी भजन सुनाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर शुभम अग्रवाल, निकुंज मित्तल, शुभम बंसल, अमन गर्ग, अंकित संगल, शिवम कर्णवाल, नमन कर्णवाल, शुभम गर्ग, अभय सिंघल, राघव गर्ग, आकाश संगल, अनमोल, नितिन बंसल सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी व अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed