फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shubham in the high jump, javelin throw, Annu topper

ऊंची कूद में शुभम, भाला फेंक मंे अन्नू अव्वल

Thu, 29 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 29 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Shubham in the high jump, javelin throw, Annu topper
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन लंबी कूद, भाला फेंक, हैमर थ्रो में प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन


बुधवार को भी जनपद की तीनों तहसीलों के कॉलेजों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। आरके इंटर कॉलेज शामली और केकेजीएस भैंसवाल के खिलाड़ी ही सबसे आगे रहे। दूसरे दिन प्रतियोगिताओं में लंबी कूद, दौड़, ऊंची कूद, भाला फेंक, हैमर थ्रो में विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभागी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बालक वर्ग में 5000 मीटर दौड़ में सीनियर वर्ग में जनता आदर्श कॉलेज मालैंडी के इंतजार ने प्रथम स्थान, 3000 मीटर में जूनियर वर्ग में वीवी कॉलेज के दीपक प्रथम, 800 मीटर में सीनियर में आरके के अकरम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


जूनियर में आरके के शुभम ने प्रथम, ऊंची कूद में सीनियर वर्ग में शुभम आरके प्रथम, सुमित नाला कॉलेज के प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 5000 मीटर दौड़ में सीनियर वर्ग में केकेजीएस की ज्योति प्रथम, 3000 मीटर में जैन कन्या की समीना प्रथम, 800 मीटर में सीनियर ज्योति केकेजीएस प्रथम, जूनियर में प्रीति हिंदू कन्या कॉलेज की प्रथम, 600 मीटर में सब जूनियर वर्ग में तनु केकेजीएस प्रथम, जूनियर में नंदिनी प्रथम, सब जूनियर में आरती केके प्रथम, भाला फेंक में अन्नू केकेजीएस प्रथम, जूनियर में आसमीन जैन कन्या प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैमर थ्रो में सीनियर वर्ग में सविता केके प्रथम, जूनियर वर्ग में साक्षी केकेजीएस प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। इस दौरान प्रतियोगिता के संचालक योगेंद्र मलिक, सत्येंद्र वर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, नरेशपाल, राधेश्याम, नीरज बेनीवाल, दिनेश, शिवकुमार, लोकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed