फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shri Ram asking the birds, did you see Sita?

पक्षियों से पूछ रहे श्रीराम, क्या तुमने सीता को देखा

Tue, 12 Oct 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram asking the birds, did you see Sita?
कांधला में रामलीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : SHAMLI
पक्षियों से पूछ रहे श्रीराम, क्या तुमने सीता को देखा
विज्ञापन

शामली, कैराना। गोशाला भवन में चल रही श्री रामलीला महोत्सव के 12वें दिन कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा जलालाबाद में आयोजित रामलीला में सीता की खोज लीला का मंचन किया गया।
सीता की खोज में भगवान रामचंद्र व लक्ष्मण वनों में भटकते रहे। तभी उन्हें रास्ते में उनकी भक्त शबरी मिलती है। जो उन्हें अपने झूठे बेर खिलाती हैं। वह बताती हैं कि किष्किंधा पर्वत पर सुग्रीव नामक राजा अपनी सेना के साथ रहते हैं। जो निश्चित रूप से सीता को खोजने में मदद करेंगे। तब रामचंद्र किष्किंधा पर्वत की ओर जाते हैं। रास्ते में महाराजा सुग्रीव के मंत्री हनुमान जी मिलते हैं। हनुमान राम व लक्ष्मण को अपने कंधे पर बैठाकर अपने महाराजा सुग्रीव के पास ले जाते हैं। इसके बाद बाली वध और सीता की खोज में हनुमान जी का लंका पहुंचने के प्रसंग का मंचन किया गया।
विज्ञापन

उधर, जलालाबाद कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला मंचन में सीता की खोज का मंचन किया गया। लीला मंचन में सीता को खोजने के लिए राम-लक्ष्मण के वनों में भटकने लगे। राम बिलख कर सीता के बारे में वन के पक्षियों से पूछते कि सीता को कहीं देखा है। जटायु-राम संवाद लीला का भी मार्मिक मंचन कलाकारों ने किया। जटायु भगवान राम को बताता है कि सीता को रावण अपने पुष्पक विमान से ले गया है और प्राण त्याग देते हैं। मौके पर निर्देशक डॉ. मुकेश आर्य, विजय सैनी, सागर प्रजापति, रोबिन वालिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावण ने किया सीता का हरण
शामली, गढ़ीपुख्ता। चौधरी हरज्ञान चौक रामलीला भवन पर चल रही रामलीला में सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान महादेव-पार्वती की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। मौके पर नरेश सैनी, रामपाल सिंह, राजेंद्र शर्मा, राजवीर सैनी, नीरज जैन, चरण सिंह मौजूद रहे। उधर, गढ़ीपुख्ता में ऊन तहसील के गांव हथछौया में रामलीला में राम-भरत मिलाप का प्रसंग का मंचन किया गया। राम-भरत मिलाप के दौरान दर्शकों की आंख भी भर आई। मौके पर बालेंद्र तोमर ,अनिल तोमर, ग्राम प्रधान देवेंदर तोमर, अंकुश तोमर, अरुण तोमर मौजूद रहे। संवाद

सीता हरण जटायु वध का मंचन देखने उमड़ी भीड़
कांधला। नगर के पंजाबी धर्मशाला में श्री रामलीला कमेटी के द्वारा आयोजित श्री रामलीला मंचन कार्यक्रम में सीता हरण और जटायु वध प्रसंग का मंचन किया गया। राम-लक्ष्मण को पंचवटी से बाहर भेजकर धोखे से सीता का हरण कर अपने साथ ले जाता है। इस दौरान जटायु रावण से युद्ध कर माता सीता को बचाने का प्रयास करता हैं, लेकिन रावण से युद्ध के दौरान जटायु का भी घायल हो जाते हैं। सीता हरण की रोमांचक और मार्मिक लीला का मंचन देख कर श्रद्धालुगण भावविभोर हो गए। संवाद

जलालाबाद में रामलीला का मंचन करते कलाकार

जलालाबाद में रामलीला का मंचन करते कलाकार- फोटो : SHAMLI

बाबरी में रामलीला का मंचन करते कलाकार

बाबरी में रामलीला का मंचन करते कलाकार- फोटो : SHAMLI

कैराना में रामलीला का मंचन करते कलाकार

कैराना में रामलीला का मंचन करते कलाकार- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed