फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   shri raam ne chalaaya teer

श्रीराम ने चलाया तीर, धू धूकर जल उठा बुराई का प्रतीक 

Fri, 19 Oct 2018 12:32 AM IST
amarujala
amarujala Updated Fri, 19 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
shri raam ne chalaaya teer
file - फोटो : amarujala
शहर के हनुमान धाम पर रामलीला मंचन के दौरान राम दल और रावण की सेना के बीच युद्ध हुआ। भगवान श्रीराम ने रावण की नाभी में तीर मारा, जिसके बाद बुराई के प्रतीक रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले धू धू कर जल उठे। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, जिसके चलते पुलिस भी अलर्ट रही।  
विज्ञापन

हनुमान धाम पर चल रहे रामलीला महोत्सव के दौरान बृहस्पतिवार को विजयादशमी मनाई गई। मुख्य अतिथि गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा तथा भाजपा नेता मृगांका सिंह ने हनुमान मंदिर में पहुंचकर पूजन किया। इसके बाद रामलीला के मंच पर पहुंचकर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान सहित अन्य कलाकारों का तिलक किया गया। इस दौरान गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि रामलीला के प्रत्येक पात्र से सीखने को मिलता है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने अपने जीवन में जो आदर्श स्थापित किए, वह हर व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि भरत जैसा भाई पूजनीय है, जो भगवान श्रीराम की खंडाऊ रखकर ही राज चलाता है। उन्होंने कहा कि बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, लेकिन उसकी पराजय होती है। रामलीला हमें यही सिखाती है कि बुराई का कभी साथ नहीं देना चाहिए।  इसके बाद श्रीराम की सेना और रावण की सेना के बीच युद्ध होता है। काफी देर तक युद्ध चलता है, जिससे रामलीला मैदान में दर्शक रोमांचित हो उठे। वहीं, विभीषण ने श्रीराम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत है, 
विज्ञापन

इसलिए जब तक उसकी नाभि में तीर नहीं लगेगा, तब तक उसकी मृत्यु संभव नहीं है। इस पर भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि में तीर मारा, तो वह ढेर हो गया। इसके बाद हनुमान धाम के तालाब परिसर में लगाए गए बुुराई के प्रतीक रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान हनुमान मंदिर समिति के प्रधान सलिल द्विवेदी, दिनेश पाठक, उपेंद्र कुमार द्विवेदी, अजय संगल, राजकुमार मित्तल, जोगेंद्र पाल सेठी, अनुराग शर्मा, पुनीत द्विवेदी, अजय पाठक, अशोक कुमार गर्ग, मनोज मित्तल, राजेश कुमार, बिजेंद्र कुमार, गुरदीप, नरेश कुमार, सतेंद्र कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अवशेष लेने के लिए मची आपाधापी  
बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन होने के बाद अवशेष लेने को श्रद्धालुओं में आपाधापी मच गई। मान्यता है कि पुतले का अवशेष घर में ले जाना शुभ माना जाता है, क्योंकि रावण एक विद्वान पंडित था।  

पुलिस ने बरती चौकसी  
हनुमान धाम पर विजयादशमी पर्व के दौरान भारी भीड़ रही। पुलिस ने सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए थे। इसी के चलते सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ मौके पर तैनात रहे।  


 छेड़छाड़ करने पर पकड़े कई युवक  
शामली में हनुमान धाम पर विजयादशी पर्व के दौरान मनचले भी सक्रिय रहे। मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें महिलाएं और बच्चे खरीदारी करने पहुंचे थे। वहीं, मनचलों ने युवतियों से छेड़छाड़ कर दी। इस पर पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जिसके बाद उन्हें कोतवाली ले गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed