{"_id":"6206b0cc07e6cf1f4324bd59","slug":"show-cause-notice-issued-to-zonal-magistrate-shamli-news-mrt576662896","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोनल मजिस्ट्रेट को कारण बताओ नोटिस जारी, कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोनल मजिस्ट्रेट को कारण बताओ नोटिस जारी, कार्रवाई की संस्तुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना में बृहस्पतिवार रात एक गाड़ी में ईवीएम मशीन मिलने के बाद जमकर हंगामा हुआ था। मौके पर सपा प्रत्याशी नाहिद हसन की बहन इकरा भी पहुंची थीं और आपत्ति जताई थी। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। डीएम का कहना है कि वह रिजर्व ईवीएम थी। इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने को लेकर जोनल मजिस्ट्रेट नरेंद्र प्रताप सिंह को नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कैराना क्षेत्र के एक जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी में एक रिजर्व ईवीएम मशीन रखी हुई थी। उनका ड्राइवर खाना खाने के लिए कलेक्शन प्वाइंट के पास रेस्टोरेंट में चला गया था। रिजर्व मशीन गाड़ी के अंदर दिख रही थी, जिसको कुछ लोगों ने देखा और वहां मीडिया आ गई। तुरंत इसका संज्ञान लेकर एसडीएम और सीओ को मौके पर भेजा गया।
जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी पर नंबर प्लेट थी और जोनल मजिस्ट्रेट की डिटेल भी चस्पा थी। वहां एक उम्मीदवार की एजेंट भी थी और उनके समर्थक भी थे। उनको सारी मशीन दिखाई गई और समझाया गया कि यह रिजर्व मशीन है, जिससे वे संतुष्ट हुए और पूरे प्रोटोकॉल से वह मशीन जमा कराई गई। जोनल मजिस्ट्रेट नरेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ एक कारण बताओ नोटिस रात में ही जारी कर दिया गया। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्वाचन आयोग से शुक्रवार को संस्तुति की गई है।