फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shop caught fire, there was chaos

दुकान में लगी आग, अफरातफरी मची

Mon, 28 Oct 2019 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Shop caught fire, there was chaos
शामली/झिंझाना। शहर के माजरा रोड पर रात में रेडीमेड की दुकान में आग लग गई। जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग लगने से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। झिंझाना में मिठाई बनाते समय युवक झुलस गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में माजरा रोड पर अरविंद कुमार की रेडीमेड की दुकान है। रविवार शाम को अरविंद अपनी दुकान बंद कर घर गया था। दीपावली पर रात करीब साढ़े 10 बजे दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से आग और धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी। दुकान मालिक मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक दुकान से आग की लपटे उठ रही थी। आग की सूचना फायरब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर स्टेशन ऑफिसर अजीज खान ने बताया कि रात में रेडीमेड की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया था। दुकान मालिक ने आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान होना बताया है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। उधर, झिंझाना में सोमवार को मेन बाजार स्थित रामनाथ हलवाई का पुत्र इलू अपनी दुकान पर मिठाई बनाने के लिये कढ़ाई में चीनी का घोल तैयार कर रहा था। अचानक कढ़ाई पलट जाने उसे गर्म घोल उसके शरीर के नीचे के हिस्से पर गिरने से वह झुलस गया। आनन फानन में युवक को कस्बे के बिड़ौली बस स्टैंड पर प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed