{"_id":"544c5de2bc8bde993aefd4a7dadab721","slug":"shooters-won-medals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशानेबाजों ने जीते पदक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशानेबाजों ने जीते पदक
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 26 Jan 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
शामली(। जोहड़ी में आयोजित नेताजी सुभाषचंद बोस निशानेबाजी प्रतियोगिता में शामली राईफल क्लब के निशानेबाजों ने कई पदक जीते।
जोहड़ी में 23 और 24 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद बोस निशानेबाजी प्रतियोगिता हुई। उसमें शामली राईफल क्लब के प्रशिक्षु अभय सरोहा, विराट सरोहा एवं अंकुश मलिक ने एयर राईफल पीप साइट पुरुष वर्ग में टीम गोल्ड मेडल जीता। एयर राईफल पीप साइट जूनियर वर्ग में अंकित सरोहा ने रजत पदक एवं विजय कुमार ने कांस्य पदक जीता।
उधर, शामली राईफल क्लब के निशानेबाज फरवरी में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए त्रिवेंद्रम (केरल) में होने वाले ट्रायल में अभय सरोहा, विशाल मलिक, अंकुश मलिक एवं देवन्या गोलियान हिस्सा लेंगी। सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम से इन निशानेबाजों ने मुलाकात की।
डीएम ने कहा कि युवा निशानेबाज ओलंपिक में पहुंचकर शामली जनपद का नाम रोशन करें। इस दौरान शामली राईफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी, तपन मलिक, गौरव कांबोज, रविंद्र कुमार भी मौजूद रहे।