फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   shivratri celebrated in jalalabad

जलालाबाद में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया शिवरात्रि पर्व

Tue, 30 Jul 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
shivratri celebrated in jalalabad
जलालाबाद में भोल पार्वती की वेशभूषा में सजे बच्चे - फोटो : SHAMLI
जलालाबाद। क्षेत्र में शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। शिव भक्तों ने प्रात: चार बजे से ही शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेल पत्र, पुष्प, चंदन आदि के साथ पूजा अर्चना की। हरिद्वार से कांवड़ियों ने गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

कस्बे की प्राचीन सिद्ध पीठ जालवाला शिवालय, देतेश्वर महादेव, प्राचीन शिव मंदिर मिठ्ठी कुई, गांधी चैक, रामरतन मंडी, शिव मंदिर बौहरान आदि शिवालयों में श्रद्धालुओं की प्रात: से ही लंबी लाइन लग गई और पूजा-अर्चना कर निराहार भगवान शिव का व्रत रखा। गांधी चौक शिव मंदिर में सुबह छह बजे से स्वामी विवेकानंद महाराज के सानिध्य में शिव पंचाक्षर मंत्र ओम नम: शिवाय का जाप लगातार 12 घंटे तक किया गया। शाम को भगवान शिव की महाआरती की गई। उधर, प्राचीन शिव मंदिर बोहरान में भगवान शिव पार्वती का सुंदर विवाह महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुंदर झांकियों के साथ पंडित हरीश कुमार शास्त्री ने शिव चरित्र की कथा सुनाई। महिला संकीर्तन मंडल द्वारा शंकर भगवान भोलेनाथ का गुणगान किया। कार्यक्रम में शालू रानी शर्मा, निशा शर्मा, नीतू शर्मा, मुनेश शर्मा, मुकेश सैनी, स्नेहलता सैनी, राजेश सैनी, अशोक सैनी, पंडित राधेश्याम शर्मा, राजकुमार, राजेंद्र, अवनीश कुमार, बाबूराम नायक, रोबिन वालिया आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed