फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   shivrati mahotsav

-- शिवरात्रि पर शिवालयों में गूंजा बोल बम- बम का जयघोष, विशेष पूजा -अर्चना और जलाभिषेक करके मांगी मनोकामनाएं

Tue, 30 Jul 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
shivrati mahotsav
शामली गुलजारी वाला मन्दिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त - फोटो : SHAMLI
शिवालयों में हर हर महादेव की गूंज
विज्ञापन

शामली। जिलेभर के शिवालयों में शिवरात्रि पर भगवान आशुतोष की विशेष पूजा अर्चना और जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बोल बम - बम बोल, हर हर महादेव के जयघोष के साथ शिवालयों में श्रद्धालुओं ने दूध- दही, गंगाजल, बेल पत्रों के साथ भगवान आशुतोष का विधि विधान से जलाभिषेक किया।
मंगलवार को सुबह चार बजे से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के शिव चौक, हनुमान धाम, भाकूवाला, कैराना रोड गुलजारी वाला शिवालय, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, रेलपार बाईपास स्थित शिव- दुर्गा मंदिर, सदा शिव मंदिर, सतीवाला शिव मँदिर, गोशाला रोड बड़ी माता मंदिर, रेलवे रोड सत्यनारायण मंदिर, गांधी चौक कुटी वाला मंदिर, गांधी चौक स्थित शिवमूर्ति, मंदिर ठाकुरद्वारा, मोहल्ला मुुुरारी वाला कुआं वाला शिवालय, कोतवाली शिव मंदिर, बनखंडी वाला शिवमंदिर, मोहल्ला रेशमी कटरा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर, करमूखेड़ी बिजलीघर, औद्योगिक क्षेत्र बिजलीघर स्थित शिव मंदिर, पंजाबी कालोनी स्थित रघुनाथ मंदिर, पीयूष मंदिर, कैैैराना बन महादेव मंदिर, यमुना नदी शिव मंदिर, यमुना नदी बिडौली शिव मंदिर, गाडी वाला चौराहे पर शिव मंदिर में भक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। थानाभवन कचौरी वाला मंदिर, खेड़ी बैरागी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भोले बाबा का दर्शन कर परिवार की खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष के शिवज्योर्तिलिंग को दूध- दही, गंगाजल, शहद से जलाभिषेक किया। भक्तों ने पुष्प अर्पित करके धूप और दीप प्रज्वलित करके विशेष पूजा अर्चना करके मनोकामनाएं मांगी। हरिद्वार और पुरा महादेव से पैदल और लौटे डाक कांवड़ियों ने शिवालयों में भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करके मनोकामनाएं मागी। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने महामृत्युजंय पाठ, हर- हर महादेव, ओम नम: शिवाय, बोल बोल बम के जयघोष गूंजते रहे। शिवालयों में जलाभिषेक और पूजा अर्चना शाम तक चलता रहा। शिवालयों में पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए बेलपत्र और फूलों की व्यवस्था कराई
शामली। शिवरात्रि पर इनरव्हील क्लब की ओर से शहर के कैराना रोड पर स्थित गुलजारी वाला शिवालय पर श्रद्धालुओं को जलाभिषेक - विशेष पूजा अर्चना के लिए बेल पत्र, भांग, अक्खे के पत्ते और फूलों की व्यवस्था कराई गई। क्लब की सचिव प्रवीण बंसल ने बताया कि भगवान आशुतोष के दर्शन और जलाभिषेक के बाद लौटे श्रद्धालुओं को लड्डू और फलों का प्रसाद वितरित किया गया। इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा पिंकी अग्रवाल, सचिव प्रवीन बंसल, उषा गुप्ता, वीना अग्रवाल, ब्रजलता, रेखा गोयल, संगीता गोयल, सुधा अग्रवाल, बीना गर्ग, अनु सिंघल मौजूूूूद रहीं। कार्यक्रम में शाकंभरी आरती समिति के डाक्टर अनिल कुमार बंसल, सचिन गर्ग, अनुुुुराग जिंदल का सहयोग रहा।

शामली भाकूवाला मन्दिर में जलाभिषेक करने के लिये लगी लाइन

शामली भाकूवाला मन्दिर में जलाभिषेक करने के लिये लगी लाइन- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम पर जलाभिषेक करती महिला

शामली हनुमान धाम पर जलाभिषेक करती महिला- फोटो : SHAMLI

शामली शिवरात्री पर सजा शिवचौक

शामली शिवरात्री पर सजा शिवचौक- फोटो : SHAMLI

शामली बलभद्र मन्दिर में जलाभिषेक करती महिलाऐ

शामली बलभद्र मन्दिर में जलाभिषेक करती महिलाऐ- फोटो : SHAMLI

शामली में भोलेशंकर की झांकी निकालकर ले जाते शिवभक्त

शामली में भोलेशंकर की झांकी निकालकर ले जाते शिवभक्त- फोटो : SHAMLI

शामली शिव चौक पर  कावडियो को देखने के लिये लगी भीड

शामली शिव चौक पर कावडियो को देखने के लिये लगी भीड- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed