फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shiv devotees are traveling risking their lives due to lack of train

Shamli News: ट्रेन की कमी से जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे शिवभक्त

Tue, 11 Jul 2023 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Shiv devotees are traveling risking their lives due to lack of train
अमर उजाला पड़ताल...
विज्ञापन

- संख्या अधिक होने के कारण प्रतिदिन हजारों शिवभक्त ट्रेन में यात्रा करने रह रहे वंचित
- भीड़ अधिक होने के कारण पहले ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में ट्रैक पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते हैं यात्री

- जीआरपी के पत्र भेजने के बावजूद नहीं चलाई जा रही दूसरी कांवड़ स्पेशल ट्रेन, हर बार दो स्पेशल ट्रेन शामली से होकर जाती थी

- प्रतिदिन दो से तीन घंटे देरी से पहुंच रही ट्रेन
महबूब अली

शामली। हर साल की तरह इस साल भी ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बार रेलवे ने शामली से होकर जाने वाली एक ही कांवड़ स्पेशल ट्रेन चलाई है, जिसके कारण हरिद्वार जाने वाले शिवभक्तों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि शामली, टपरी, सहारनपुर समेत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर प्रतिदिन दोपहर को 12 बजे जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में सफर करने से हजारों यात्री वंचित रह जाते हैं। जबकि कई को ट्रेन के पायदान पर बैठकर भी यात्रा करने को मजबूर होना पड़ता है। यात्री पिछली बार की तरह इस बार भी लगातार दूसरी कांवड़ स्पेशल ट्रेन को चलाए जाने की मांग कर रहे हैं। शामली से प्रतिदिन दोपहर के समय दिल्ली से हरिद्वार के लिए जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में शिवभक्तों को हो रही परेशानी को जानने के लिए संवाददाता ने शामली रेलवे स्टेशन से हरिद्वार तक 14305 ट्रेन में यात्रा की। पड़ताल के दौरान कुछ इस तरह का नजारा देखने को मिला....



स्थान : शामली रेलवे स्टेशन, समय- दोपहर 1:05

यहां पर प्लेटफार्म नंबर 03 पर ट्रेन आने के लिए रेलवे प्रशासन की तरफ से लाउडस्पीकर के माध्यम से यात्रियों को सूचना दी गई। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ इतनी थी कि चारों तरफ यात्री ही नजर आ रहे थे, जिनमें अधिकतर संख्या शिवभक्तों की थी। कई शिवभक्त पहले ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में रेलवे ट्रैक पर बैठकर भी ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

कांवड़ स्पेशल ट्रेन, समय- 1: 10 बजे

जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर आकर रुकी तो यात्रियों में ट्रेन में चढ़ने की आपाधापी मच गई। दो यात्री तो गिर भी पड़े। भीड़ अधिक होने के कारण कई यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ सके तथा यात्रा से वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




खचाखच भरी बोगी, महिलाएं सबसे अधिक परेशान

संवादददाता किसी तरह ट्रेन की बोगी में घुस गया। मगर बाेगी यात्रियों से पूरी तरह से भरी हुई थी। आलम यह था कि यात्रियों को एक पैर पर खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा था। सबसे अधिक परेशानी महिला यात्रियों को हो रही थी। बड़ौत की महिला यात्री सुदेश और मनोरमा ने बताया कि वह बड़ौत से ही खड़े होकर ट्रेन में आ रही है। रेलवे को जल्दी ही एक और कांवड़ स्पेशल ट्रेन चलानी चाहिए। पूछने पर कई यात्रियों ने बताया कि वह बिना टिकट की यात्रा कर रहे हैं। जिससे रेलवे को भी राजस्व की हानि हो रही है।

खिड़की पर पैर लटकाकर बैठ गया शिवभक्त

शामली का ही रहने वाला एक शिवभक्त बोगी में खिड़की के पास पैर लटकाकर बैठ गया। कहने के बावजूद अंदर नहीं जा रहा था। जिसके कारण भी यात्रियों को परेशानी हुई।



टपरी रेलवे स्टेशन, समय- 2 :35 बजे

यहां पर भी यात्रियों की भीड़ उमड़ी हुई थी। ट्रेन रुकते ही कई यात्री उसमें सवार हो गए, मगर कई भीड़ अधिक होने के कारण सवार नहीं हो सके। यहां पर भी सुरक्षा की दृष्टि से जीआरपी और आरपीएफ के जवान तैनात थे। बराबर में ही उपचार के लिए मेडिकल टीम को भी तैनात किया गया था।

बुजुर्गों का किया जाता है सम्मान

ट्रेन में शिवभक्त बोल-बम, बम-बम का बार-बार जयघोष कर रहे थे। दो बुजुर्ग ट्रेन में चढ़ तो गए तो मगर भीड़ के कारण बोगी में आगे नहीं जा पा रहे थे। युवा शिवभक्त ने उन्हें जगह दिलाई। सभी सफर काटने के लिए एक दूसरे से हंसी मजाक भी कर रहे थे।



जल्द चलाई जाए एक और ट्रेन

ट्रेन में सफर कर रहे ऊंचा गांव के रहने वाले सुमित ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द से जल्द रेलवे को एक और ट्रेन चलानी चाहिए। साथ ही ट्रेनों के अंदर भी जवान तैनात हो।

जिड़ाना गांव के रहने वाले विपिन ने कहा कि शामली से ही वह ट्रेन में खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं। उनके साथ 10 और साथी हैं। मगर रेलवे को यात्रियों की सुविधा से कोई लेना देना नहीं। सिर्फ किराया लेने से मतलब है।

जिड़ाना गांव के ही रहने वाले शुभम का कहना है कि यदि एक ट्रेन और चलवा दी जाए तो जो यात्री ट्रेन यात्रा से वंचित है , वह भी सफर कर सकेंगे। जल्द एक और ट्रेन रेलवे को चलानी चाहिए। प्रतिदिन हरिद्वार को जाने वाली ट्रेनें दो से लेकर तीन घंटे देरी से पहुंच रही है।

इन्होंने कहा.

शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए अधिकारियों को एक और कांवड़ स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। अभी ट्रेन को चलाने के संबंध में कोई आदेश नहीं आया है। - इकराम अली, एसएस, रेलवे स्टेशन शामली


जीआरपी थाना प्रभारी ने भेजा था पत्र

शामली के जीआरपी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंधू ने कांवड़ियों की अधिक संख्या को देखते हुए एक ओर कांवड़ स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए जीआरपी के अधिकारियों को पत्र भेजा था। मगर अभी तक ट्रेन चलाने की तरफ रेलवे ने कोई ध्यान नहीं दिया है, जबकि शिवरात्रि 15 जुलाई को है यानी पांच दिन ही शिवरात्रि में शेष बचे हैं। हालांकि, रात में कांवड़ स्पेशल के नाम से एक अन्य ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed