फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shimla Devi became the head of Pindora

- पिंडौरा के प्रधान पद को लेकर दो प्रत्याशियो में होगया था विवाद, - डीएम के निर्देश पर पर्ची डालकर पिंडौरा प्रधान पद कराया नि

Mon, 03 May 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Shimla Devi became the head of Pindora
पिंडौरा की प्रधान बनीं शिमला देवी
विज्ञापन

शामली। ऊन ब्लाक की पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान पिंडौरा जहंागीरपुर प्रधान पद का निर्णय पर्ची के माध्यम से हुआ। प्रधान पद के दोनों प्रत्याशियों की पर्ची डाली गई। पर्ची में शिमला देवी को प्रधान पद पर विजयी घोषित किया गया।

सोमवार को झिंझाना के राष्टृीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के परिसर में चल रही मतगणना में पिंडौरा के ग्राम प्रधान को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। ग्राम पंचायत पिंडोरा के प्रधान पद की प्रत्याशी शिमला देवी पत्नी चैनपाल जिनका चुनाव निशान मेज था। दूसरे प्रधान पद के प्रत्याशी संतोष पत्नी संदीप के समर्थकों ने उपजिलाधिकारी ऊन को प्रार्थनापत्र देकर निरस्त मतपत्रों की दोबारा जांच कराए जाने की मांग की। दोबारा जांच कराने के उपरांत सिर्फ दो ही मतपत्र सही पाए गए। बाद में शिमला देवी पत्नी चैनपाल को पांच वोट से विजयी घोषित कर दिया गया। इसके बावजूद विपक्षी समर्थक हंगामा करते रहे और दोबारा से मतगणना करने का दबाव बनाते रहे। डीएम जसजीत कौर, एसडीएम मनी अरोरा ने हस्तक्षेप के बाद दोनों प्रत्याशियों को पर्ची डालने पर सहमत बनाने का प्रस्ताव दिया। दोनों प्रधान पद के प्रत्याशियों की पर्ची डालने के बाद एक बच्चे से पर्ची उठवाई गई। पर्ची उठाने के बाद परिणाम शिमला देवी पत्नी चैनपाल का नाम आया। आखिर शिमला देवी पत्नी चैनपाल को पिंडौरा जहंागीरपुर को प्रधान पद पर विजयी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed