{"_id":"40a304feedfbe70a22f4bbe128d7f056","slug":"shefali-santosh-will-compete-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेफाली, संतोष में होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेफाली, संतोष में होगा मुकाबला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 02 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर शेफाली चौहान और संतोष देवी के बीच सीधा मुकाबला होगा। दोनों ही प्रत्याशियों ने सादगीपूर्ण तरीके से कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।
शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे संतोष देवी नामांकन पत्र जमा करने कलक्ट्रेट पहुंचीं। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ओपी वर्मा, अपर जिलाधिकारी भरत पांडे और पीठासीन अधिकारी डॉक्टर पीके त्रिपाठी के समक्ष अधिवक्ता बिजेंद्र कुमार ने उनका नामांकन पत्र जमा किया। संतोष देवी ने नामांकन पत्र के दो सेट जमा किए। एक सेट में मास्टर जाहिद प्रस्तावक और देशराज भनेड़ा अनुमोदक बने। वहीं, दूसरे सैट में गुलशन प्रस्ताव और बिलकिश चौधरी अनुमोदक बनी।
इसके बाद करीब ढाई बजे सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह की पुत्रवधू शेफाली चौहान ने नामांकन पत्र जमा किया। उन्होंने भी अधिवक्ता सोमपाल चौहान के माध्यम से नामांकन पत्र के दो सैट जमा कराए। पहले सेट में जिला पंचायत सदस्य अनिल टीनू बाबरी प्रस्ताव और पंजाब सिंह अनुमोदक बने। दूसरे सैट में शेफाली चौहान के पति एवं जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान अनुमोदक तथा शेर सिंह प्रस्तावक बने।
विज्ञापन
ढाई बजे तक दोनों ही प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा करा दिए। इसके बाद तीन बजे जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच कराई गई। जांच में दोनों के ही नामांकन पत्र सही मिले। अब चार जनवरी को नामवापसी होगी, जिसके बाद सात जनवरी को कलक्ट्रेट परिसर में ही 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। उसी दिन मतगणना होने पर प्रत्याशियों की हार जीत का निर्णय सामने आ जाएगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन पत्र जमा करने के दौरान पुलिस की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसपी विजय भूषण नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट में मौजूद रहे। वहीं, सीओ सिटी निशांक शर्मा, सीओ झिंझाना वसीम खान, सीओ कैराना एनपी सिंह के अलावा चार थानाध्यक्ष पुलिस और पीएसी के जवानों सहित तैनात रहे।