{"_id":"6eed0afd52768506746e781d357829bd","slug":"shefali-s-victory-put-the-ministers-dwelt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैफाली की जीत के लिए मंत्रियों ने डाला डेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैफाली की जीत के लिए मंत्रियों ने डाला डेरा
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 07 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
शामली। प्रतिष्ठा का सवाल बन चुके शामली जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव को जीतने के लिए समाजवादी पार्टी के मंत्रियों ने शामली में डेरा डाल दिया। प्रदेश सरकार के तीन मंत्री बुधवार को दिनभर शामली में रहे। सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के साथ लंबी बातचीत चली। साथ ही डीएम और एसपी को भी वार्ता के लिए बुलाया गया।
शामली जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह, बलराम यादव और महबूब अली दोपहर में शामली पहुंचे। उन्होंने कैराना रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में रुककर सपा नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया। इस दौरान सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह और सपा जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप से भी बातचीत की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पार्टी की प्रत्याशी शैफाली चौहान की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। कई घंटे तक वीरेंद्र सिंह और तीनों मंत्रियों की बातचीत चलती रही।
वहीं, शाम करीब पांच बजे जिलाधिकारी ओपी वर्मा और एसपी विजय भूषण को भी बुलाया गया। करीब 10 मिनट बात करने के बाद दोनों अधिकारी वहां से लौट गए। डीएम और एसपी का कहना था कि जिले के प्रभारी मंत्री होने के नाते शिष्टाचार के तौर पर मुलाकात की गई थी। उधर, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की स्थिति की जानकारी करने आए हैं।
विज्ञापन
तबस्सुम से मंत्रियों ने मुलाकात की ः जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के सिलसिले में शामली आए सपा के तीनों मंत्रियों ने बुधवार शाम सात बजे कैराना पहुंचकर पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत सदस्य तबस्सुम हसन से मुलाकात की।
उन्होंने पार्टी प्रत्याशी का सहयोग करने को कहा। दिनभर शामली में रहने के बाद सपा के केबिनेट मंत्री महबूब अली, ओमप्रकाश सिंह और बलराम यादव का काफिला शाम सात बजे कैराना पहुंचा। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान भी थे। पूर्व सांसद तबस्सुम हसन से आवास पर आधा घंटे तक तीनों मंत्रियों की बातचीत हुई, जिसके बाद वह लौट गए।
हुकुम सिंह ने नहीं खोले पत्ते
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने पत्ते नहीं खोले। भाजपा से सुषमा देवी पत्नी अनिल चौहान और अनुज चौहान भी जिला पंचायत सदस्य हैं। बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दोनों ही प्रत्याशियों के परिवार के लोगों ने मायापुर फार्म हाउस पर सांसद हुकुम सिंह से वार्ता की। सांसद हुकुम सिंह का कहना है कि चुनाव में स्वतंत्र रूप से मतदान करने का अधिकार है, उन्होंने किसी का समर्थन नहीं किया। उनका कहना है कि भाजपा के जिला पंचायत सदस्य भी स्वेच्छा से मतदान करें।
आखिर किसके सिर सजेगा अध्यक्ष का ताज
शामली। राजनीतिक अखाड़े का सिरमौर कौन होगा, किसके दांव पेंच भारी पड़ेंगे और कौन होगा चित, आज इसका इम्तिहान है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चल रहे चुनावी घमासान का रिजल्ट बृहस्पतिवार को सामने आ जाएगा, जो राजनीतिक दिग्गजों की ताकत बया करेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर शैफाली चौहान पत्नी मनीष चौहान और संतोष देवी पत्नी प्रसन्न चौधरी में सीधा मुकाबला है। चुनाव में दोनों प्रत्याशियों सहित 19 जिला पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। दोनों ही प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए कमर कस रखी थी।
एक ओर सपा प्रत्याशी शैफाली चौहान को जिताने लिए उनके ससुर एमएलसी वीरेंद्र सिंह सहित सपा के अन्य नेताओं ने पूरी ताकत लगा रखी है, तो संतोष देवी को जिताने के लिए रालोद, बसपा और कांग्रेस नेताओं ने चुनावी बिसात पर मोहरे फिट कर रखी हैं। करीब एक महीने से वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए हरसंभव प्रयास किया गया। बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक कलक्ट्रेट के डीएम कोर्ट परिसर में मतदान होगा।