{"_id":"409071ba01730868f35fcb1ce6a587f2","slug":"shefali-in-the-presidential-race-and-tabassum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद की दौड़ में शेफाली और तबस्सुम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद की दौड़ में शेफाली और तबस्सुम
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 04 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली । जिला पंचायत में इस बार कई पुराने चेहरे नजर आएंगे, जबकि कई नए युवा चेहरे और महिलाएं भी जिला पंचायत की सदस्य बनी हैं। अध्यक्ष पद की सीट महिला के लिए आरक्षित है इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि निर्वतमान अध्यक्ष मनीष चौहान की पत्नी शैफाली और पूर्व सांसद तबस्सुम अध्यक्ष की कुर्सी के मजबूत दावेदार हो सकते हैं।
वर्ष 2010 में हुए जिला पंचायत के चुनाव के दौरान शामली जिला नहीं बना था। शामली भी मुजफ्फरनगर का हिस्सा था, लेकिन बाद में शामली जनपद बनाए जाने के बाद मुजफ्फरनगर के 16 वार्ड शामली के हिस्से में आए और जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मनीष चौहान की ताजपोशी हुई।
बाद में परिसीमन के बाद यहां सृजित हुए 19 वार्डों में चुनाव हुआ। इसमें मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान, सरदार पंजाब सिंह दूसरी बार जिला पंचायत में आए हैं। वार्ड एक से जीते ठाकुर शेर सिंह की पत्नी भी वर्तमान में सदस्य हैं। वार्ड तीन से तीन बार जिला पंचायत सदस्य रहे चुके अनिल टीनू जीतकर आए हैं।
विज्ञापन
पिछली बार वह जिला पंचायत सदस्य पद पर शासन से नामित रहे है। वार्ड 18 से देशराज भनेड़ा जीते हैं जबकि वह पिछली बार चुनाव हार गए थे, इससे पूर्व वह मुजफ्फरनगर से जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं।
जिला पंचायत के वार्ड 13 से सुषमा चौहान की जिला पंचायत सदस्य पद पर दूसरी बार वापसी हुई है। नए चेहरों में मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान की पत्नी जिला पंचायत के वार्ड 16 से शैफाली चौहान, मोहम्मद जाहिद, वार्ड चार से गुलशन, वार्ड पांच से मुकेश सैनी, वार्ड सात से डाक्टर सुधीर, वार्ड आठ से सुनील कुमार, वार्ड नौ से मोहसिन, वार्ड दस से पूर्व सांसद तबस्सुम हसन, वार्ड ग्यारह से भाजपा संासद हुकुम सिंह के पौत्र अनुज चौहान, वार्ड बारह से रालोद नेता चौधरी वाजिद की पत्नी बिलकिश चौधरी, वार्ड पंद्रह से चादवीर सिंह,वार्ड 17 से वर्षा रानी, वार्ड 19 से संतोष देवी पहली बार जीतकर आई है।
इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान अपनी पत्नी शैफाली चौहान को चुनाव लड़ाना चाहते हैं, उधर दूसरी ओर पूर्व सांसद तबस्सुम हसन भी उनके सामने मजबूत दावेदारी कर सकती हैं, इसके कयास भी लगाए जा रहे हैं।