{"_id":"65cb054bb1228d4db308236e","slug":"shamli-youth-dies-after-being-hit-by-unknown-vehicle-dead-body-found-on-titarwada-road-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, तितरवाड़ा मार्ग पर मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, तितरवाड़ा मार्ग पर मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 13 Feb 2024 11:30 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:30 AM IST
सार
कांधला थानाक्षेत्र में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लहूलुहान हालत में शव देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। बताया गया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में कांधला थानाक्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव डून्डू खेड़ा के तीतरवाड़ा मार्ग के निकट युवक का शव लहूलुहान हालात में मिला। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मृतक की शिनाख्त सन्नवर(21) निवासी गांव डून्डू खेड़ा के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार युवक मजदूरी करने का कार्य करता है। सुबह के समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मृतक के भाई भूरा ने पुलिस को अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।