फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Young man was brutally killed by tying his hands and legs

Shamli: हाथ-पैर बांधकर युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतारा, लाश देखकर दहला भाई का कलेजा

Fri, 18 Oct 2024 10:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 18 Oct 2024 10:07 PM IST
सार

बागपत निवासी इमरान के रूप में पहचान हुई है। वह कई दिन से लापता था और उसके परिजन उसे तलाश कर रहे थे। युवक राज मिस्त्री का काम करता था। 

विज्ञापन
Shamli: Young man was brutally killed by tying his hands and legs
मौेके पर पहुंचे पुलिस अफसर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव पेलखा के निकट सड़क किनारे 35 वर्षीय राज मिस्त्री की हत्या कर शव फेंक दिया गया। मृतक के हाथ पैर बंधे हुए थे। उसकी पहचान जिला बागपत के बड़ौत निवासी इमरान के रूप में हुई, जो दो दिन पहले लापता हुआ था। उसकी गुमशुदगी बड़ौत थाने पर दर्ज है। 
विज्ञापन

Shamli: Young man was brutally killed by tying his hands and legs
लाश को देखती पुलिस और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार देर शाम पुलिस को पेलखा गांव के निकट सड़क किनारे युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। गढ़ीपुख्ता पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी संतोष कुमार सिंह और सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर भी पहुंची। एएसपी ने बताया कि मृतक के हाथ पैर बंधे हुए थे। उसके पास से कीपैड का मोबाइल और दस रुपये मिले हैं। शव की हालत देखकर लग रहा है कि उसकी हत्या कहीं और की गई और शव को यहां फेंक दिया गया। शव सड़ी गली अवस्था में था। मृतक के पास मिले मोबाइल की मदद से उसकी पहचान 35 वर्षीय इमरान पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला किदवई नगर बड़ौत जिला बागपत के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shamli: Young man was brutally killed by tying his hands and legs
इमरान का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मृतक के भाई साजिद की तरफ से बड़ौत थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इमरान राज मिस्त्री का काम करता था और 16 अक्तूबर की शाम पांच बजे से लापता था। इमरान के पास किसी की कॉल आई थी, उसके बाद वह घर से गया था। इसके बाद नहीं लौटा। परिजनों और बड़ौत थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed