{"_id":"5e03b1b58ebc3e87c11d7337","slug":"shamli-won-the-champion-trophy-at-sip-earthmatic-genius-contest-shamli-news-mrt460569295","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिप अर्थमैटिक जीनियस कंटेस्ट में शामली ने जीती चैंपियन ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिप अर्थमैटिक जीनियस कंटेस्ट में शामली ने जीती चैंपियन ट्रॉफी
विज्ञापन
शामली। दिल्ली में तीन से आठ दिसंबर तक आयोजित सिप अर्थमैटिक जीनियस कंटेस्ट में शामली के कक्षा दो से सेंट फ्रांसिस स्कूल के उमंग पांडेय पुत्र निवर्तमान एसपी अजय कुमार पांडेय एवं कक्षा चार से सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र अनय गर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन ट्रॉफी और दस हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्राप्त किया।
सिप अर्थमैटिक जीनीयस कॉन्टेस्ट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कक्षा 2, 3 एवं 4 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई। जिसका राउंड तीन दिसबर से लेकर रविवार 8 दिसंबर तक दिल्ली मेें आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में पूरे उत्तर भारत के 100 से अधिक स्कूलों के राउंड दो में विजयी टॉप 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा दो से सेंट फ्रांसिस स्कूल के उमंग पांडेय पुत्र अजय कुमार पांडेय निवर्तमान पुलिस अधीक्षक शामली ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन ट्रॉफी प्राप्त की तथा 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्राप्त किया। कक्षा 4 से सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र अनय गर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन ट्रॉफी और दस हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्राप्त किया। सिप जीनीयस एकेडमी शामली की डायरेक्टर डॉक्टर मृदुला जैन ने बताया कि उत्तर भारत से विजय प्राप्त कर चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश के 600 से अधिक स्कूलों के 50000 से अधिक विद्यार्थियों में से टॉप 100 विजयी छात्र सम्मिलित होंगे।