फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Woman deceived in love started on Facebook, also made nude video, suicide note recovered

Shamli: फेसबुक पर शुरू हुए प्रेम में छली गई महिला, न्यूड वीडियो भी बनाया, सुसाइड नोट बरामद

Mon, 23 Sep 2024 10:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 23 Sep 2024 10:49 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर झिंझाना निवासी समीर ने उसका शारीरिक शोषण किया। महिला के पास सुसाइड नोट भी मिला है।

विज्ञापन
Shamli: Woman deceived in love started on Facebook, also made nude video, suicide note recovered
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

प्रेम प्रसंग में छली गई 35 वर्षीय हिंदू महिला ने कलक्ट्रेट में जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर झिंझाना निवासी समीर ने उसका शारीरिक शोषण किया। महिला के पास सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन

 

हरियाणा के यमुनानगर निवासी महिला ने सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे शामली कलक्ट्रेट पहुंची। पीड़ित ने न्यायिक एडीएम परमानंद झा को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि झिंझाना निवासी समीर ने उसे पहले प्रेम जाल में फंसाया और फिर शारीरिक शोषण किया। कुछ दिन पहले आरोपी ने उसे दिल्ली के पहाड़गड़ स्थित एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी न्यूड वीडियो बनाई। इसके बाद शादी से इंकार कर दिया। वह अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉ. अलताफ का कहना है कि महिला ने नशीली गोली खाई थीं, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। अब वह खतरे से बाहर है। एडीएम संतोष कुमार सिंह व एसडीएम हामिद हुसैन ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। एडीएम ने कहा कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

महिला के पास मिला सुसाइड नोट
पुलिस को महिला के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार समीर व उसके परिवार को बता रखा है। महिला ने कहा कि आरोपी युवक के शारीरिक शोषण से तंग आकर, शादी करने से इंकार करने पर यह कदम उठाया है। आदर्श मंडी पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
 

आरोपी युवक पहले भी जा चुका जेल
समीर करीब दो साल पहले इसी महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में जेल जा चुका है। आदर्श मंडी पुलिस का कहना है कि उस समय महिला ने झिंझाना थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में दोनों के बीच समझौता होने पर वह जेल से छूटकर आ गया था। महिला का कहना है कि समझौते में युवक के साथ जनवरी 2025 में शादी करना तय हुआ था, लेकिन अब वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवक दूसरी जगह शादी कर रहा है।
 

दो दिन पहले गई थी समीर के घर
महिला ने बताया कि वह दो दिन पहले समीर के घर गई थी। वहां आरोपी व उसके परिजनों ने मारपीट की। महिला ने बताया कि उसका पति से संबंध विच्छेद हो चुका है और वह अलग रह रही है। इसके बाद वह आरोपी युवक से फेसबुक के माध्यम से संपर्क में आई थी। महिला ने बताया कि उसके एक लड़की भी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed