फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Woman attempts self-immolation by sprinkling oil in Collectorate

Shamli: कलक्ट्रेट में महिला ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का किया प्रयास, ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 02 May 2024 06:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 May 2024 06:13 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में एक महिला ने ससुर की पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। आज शाम महिला ने कलक्ट्रेट पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। वहीं एडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Shamli: Woman attempts self-immolation by sprinkling oil in Collectorate
महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्र के एक गांव महिला ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर खुद के ऊपर तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। कलक्ट्रेट में महिला के हंगामे को देखकर लोग इकट्ठा हो गए और किसी तरह महिला की जान बचाई। महिला ने ससुर पर जमीन से बेदखल करने और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। एडीएम के कार्रवाई के आश्वासन के बाद महिला वापस लौट गई। आदर्श मंडी थाना पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


गुरुवार को क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला शामली कलक्ट्रेट पहुंची। महिला ने पहले तो ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद छिपाकर रखी बोतल से पैट्रोल निकालकर कलक्ट्रेट में ही अपने ऊपर छिड़क आत्मदाह का प्रयास किया। महिला के हंगामे और शोर शराब को देखकर कलक्ट्रेट में पहुंचे लोग एकत्रित हो गए। किसी तरह महिला के हाथ से तेल की बोतल को छीन लिया।

विज्ञापन

पीड़िता ने डीएम के नाम शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि शादी के बाद से उसका ससुर उसे दबाव बनाना चाहता है। उसके हिस्से की जमीन को बेचकर उत्तराखंड में रह रहा है। यही नहीं उसका शारीरिक शोषण भी कई साल तक किया गया। विरोध करने पर परिवार के सदस्यों को मारने की धमकी दी जाती थी। शिकायत में यह आरोप है कि एक ईंट भट्टा मालिक साथी के साथ मिलकर उसे अचल चल संपत्ति से बेदखल करने की धमकी दी जा रही है।

कहा कि उसने अपने परिवार और प्रशासन से मदद मांगी मगर परिवार के लोगों ने उसकी कोई मदद नहीं की है। मदद की उम्मीद न देखकर आत्म दाह का प्रयास करने को मजबूर होना पड़ा है। पीड़िता ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग नई दिल्ली, मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, आयुक्त सहारनपुर मंडल, एसपी शामली को पत्र भेजा है।

एडीएम सतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला का अपने ससुर के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।

 
कई दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा जाता था
महिला का आरोप है कि स सुर उसको घर पर ही बंधक बनाकर रखता था। शारीरिक शोषण का विरोध करने पर उसके बेटे की हत्या की धमकी दी जाती थी। उसके एक बेटे की मौत हो चुकी है जबकि दूसरे को मारने की धमकी दी जा रही है। जिसके कारण परिवार के लोग भी दहशत में थे।

...तो जा सकती थी जान
कलक्ट्रेट में महिला के आत्मदाह के प्रयास के दौरान यदि मौके पर मौजूद लोग महिला के हाथ से पैट्रोल की बोतल नहीं छीनते तो वह आग भी लगा सकती थी। किसी तरह लोगों ने महिला की जान बचाई। महिला ने कहा कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह फिर से आत्मदाह करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed