फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: UP Police Constable Found Dead Hanging in Shamli | Family Raises Suspicion

Shamli: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला यूपी पुलिस सिपाही का शव, परिजनों ने उठाए सवाल

Mon, 01 Sep 2025 02:58 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 01 Sep 2025 02:58 PM IST
सार

शामली के रजाकनगर गांव में यूपी पुलिस सिपाही नरेंद्र कुमार का शव फंदे पर लटका मिला। घटना संदिग्ध बताई जा रही है। नरेंद्र की तैनाती दादरी में थी और वह ताऊ की मृत्यु पर गांव आया था। परिजनों ने दंपति के बीच विवाद का जिक्र किया है।

विज्ञापन
Shamli: UP Police Constable Found Dead Hanging in Shamli | Family Raises Suspicion
सिपाही का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में झिंझाना क्षेत्र के गांव रजाकनगर में रविवार देर रात उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही नरेंद्र कुमार(32) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

नरेंद्र की शादी सात साल पहले मुजफ्फरनगर के बसी गांव निवासी कविता से हुई थी। उनके चार वर्षीय बेटे क्रिश और दो वर्षीय बेटी दीपाली मेरठ में रहते थे। वर्तमान में नरेंद्र की तैनाती दादरी में 112 पुलिस पर थी। वह ताऊ की मृत्यु होने पर पांच दिन पहले गांव आया था और सोमवार को ड्यूटी पर लौटना था।

विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि दंपती के बीच आए दिन विवाद रहता था और घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed