{"_id":"65af83a4b0dd8d88d20e7df6","slug":"shamli-train-going-from-saharanpur-to-delhi-remained-standing-at-the-station-due-to-technical-fault-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: तकनीकी खराबी के कारण स्टेशन पर खड़ी रही सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: तकनीकी खराबी के कारण स्टेशन पर खड़ी रही सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन, यात्री परेशान
Tue, 23 Jan 2024 02:47 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:47 PM IST
सार
सहारनपुर से दिल्ली ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को सहारनपुर से दिल्ली को जाने वाली ट्रेन इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण कांधला रेलवे स्टेशन पर खराब हो गई। इससे यात्री कई घंटे परेशान रहे।
विज्ञापन
Train
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर से दिल्ली को जाने वाली ट्रेन इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण कांधला रेलवे स्टेशन पर खराब हो गई। खराबी आने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा
विज्ञापन
सहारनपुर से दिल्ली के लिए ट्रेन संख्या 04430 सवारियां लेकर दिल्ली क़े लिये रवाना हुई। ट्रेन में मौजूद यात्रियों के अनुसार ,करीब 9:00 बजे जब ट्रेन गांव बलवा के समीप पहुंची तो ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने से धीरे-धीरे ट्रेन कांधला रेलवे स्टेशन पर पहुंची। उसके बाद ट्रैन कांधला से रवाना नहीं हो पाई।
विज्ञापन
ट्रैन के न चलने के कारण यात्री अपने गंतव्य को जाने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। ट्रेन ड्राइवर के काफी प्रयास के बाद भी ट्रेन इंजन की खराबी दूर नहीं हो पाई। ड्राइवर के अनुसार मामले में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इंजीनियर के पहुंचने पर ही ट्रेन इंजन में आई खराबी दूर हो पाएगी।
विज्ञापन