फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Three youths drowned in the river while going to collect fodder, two survived, one missing

शामली में बड़ा हादसा: चारा लेने जा रहे तीन युवक नदी में डूबे, दो सुरक्षित बचे, तीसरे की तलाश में जुटे गोताखोर

Sun, 26 May 2024 11:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 May 2024 11:17 AM IST
सार

शामली में रविवार सुबह पशुओं का चारा लेने जा रहे तीन युवक कृष्णा नदी में डूब गए। दो युवक सुरक्षित निकल आए जबकि तीसरे का सुराग नहीं लगा है।  गोताखोर तलाश में जुटे हैं।

विज्ञापन
Shamli: Three youths drowned in the river while going to collect fodder, two survived, one missing
मौके पर जमा भीड़, शामली न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पशुओं का चारा लेने जा रहे तीन युवक नदी में डूब गए। हालांकि दो युवक सुरक्षित बाहर निकल आए लेकिन तीसरे का कोई पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची शामली पुलिस व गोताखोर युवक की तलाश करा रहे हैं।

विज्ञापन


शामली जनपद के जलालाबाद में कृष्णा नदी के काले घाट पर बैल-बुग्गी से सवार होकर अपने खेत से घास लेने जा रहे तीन किशोर नदी के तेज बहाव में बह गए।

रविवार सुबह करीब 9 बजे दो किशोर जलालाबाद के खरादियान मोहल्ले के रहने वाले हैदर और उवेश तैर कर बाहर निकल आए जबिक एक किशोर अब्दुल्ला(15) और बैल-बुग्गी का घंटों मशक्कत करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर गोताखोरों को बुलाया। पुलिस व लोगों की भीड़ मौके पर जमा रही। डूबे किशोर की तलाश की जा रही है। सूचना पर सीओ भी मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed