{"_id":"6367f85a780b43207370c23c","slug":"shamli-tehsil-became-the-overall-champion-shamli-news-mrt612512738","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली तहसील बनी ओवर ऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली तहसील बनी ओवर ऑल चैंपियन
विज्ञापन
शामली तहसील बनी ओवर ऑल चैंपियन
शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली में आयोजित तीन दिवसीय जनपदीय नवम बालक-बालिका शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में शामली तहसील ओवर ऑल चैंपियन बनी। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
कॉलेज के खेल मैदान पर रविवार को क्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे व अंतिम दिन खेलों के रोमांचक मुकाबले हुए। प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के घोषित परिणाम में ओवर ऑल चैंपियन का खिताब शामली तहसील को मिला। बालक वर्ग में शामली तहसील चैंपियन और बालिका वर्ग में कैराना तहसील चैंपियन बनी। व्यक्तिगत चैंपियन बालक वर्ग में सीनियर वर्ग में आरके इंटर कॉलेज शामली के हर्ष मलिक, जूनियर वर्ग में वीवी इंटर कॉलेज शामली के रमन, सब जूनियर वर्ग में इसी कॉलेज के अनुज को मिली। व्यक्तिगत चैंपियन बालिका सीनियर वर्ग में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज नोजल की खुशी व जीजीआईसी कांधला की तानिया को संयुक्त रूप से मिली। जूनियर वर्ग में जीजीआईसी कांधला की संजना को मिली।
समापन समारोह में का शुभारंभ सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इसके बाद सरस्वती वंदना और छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रबंधक उमेश सिंह, डीआईओएस सरदार सिंह, डॉ. अमित मलिक, डॉ. सीमा वर्मा, महक सिंह देशवाल, योगेंद्र सिंह, कैप्टन लोकेेंद्र सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डॉ. अमरपाल, योगेंद्र मलिक, विकास तोमर, सचिन, फूल सिंह, अशोक कुमार, डॉ. रवि खन्ना, प्रमोद कुमार, श्रवण कुमार, रजनीश कुमार, रतनेश कुमार, संजीव कुमार, अनिल शर्मा, आशीष कुमार, शिवम शर्मा, चंचल चौहान, कंचन, साक्षी शर्मा, शिवानी, शोभा जैन, अतुल वर्मा, गौरीशंकर, लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।