फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Tahere brother had love affair with his wife, killed Baburam by stabbing him in the chest

Shamli: तहेरे भाई का था पत्नी से प्रेम प्रसंग, विरोध किया तो छाती में चाकू घोंपकर कर दी बाबूराम की हत्या

Wed, 09 Oct 2024 05:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 09 Oct 2024 05:27 PM IST
सार

पांच अक्तूबर की रात को गांव लांक निवासी ई-रिक्शा चालक बाबूराम उर्फ भज्जी कश्यप की लांक पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर दूरी पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Shamli: Tahere brother had love affair with his wife, killed Baburam by stabbing him in the chest
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

शामली के गांव लांक में पांच दिन पहले हुई ई-रिक्शा चालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि तीन लाख रुपये के लेनदेन के विवाद और प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर आरोपी ने ई-रिक्शा चालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू और कार बरामद की है।

विज्ञापन

एएसपी संतोष कुमार सिंह ने सीओ सिटी कार्यालय में बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पांच अक्तूबर की रात को गांव लांक निवासी ई रिक्शा चालक बाबूराम उर्फ भज्जी कश्यप की लांक पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर दूरी पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। उस समय बाबूराम शामली से ई रिक्शा लेकर अपने घर जा रहा था। मृतक के भतीजे मोहित ने शहर कोतवाली में अमित के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। बाबूराम आरोपी अमित का रिश्ते में तहेरा भाई था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली पुलिस ने हत्या में नामजद आरोपी अमित उर्फ मित्ता निवासी गांव लांक हाल निवासी सोनीपत हरियाणा को मन्ना माजरा फ्लाईओवर के निकट से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू व कार बरामद की।
 
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह 10-12 साल से सोनीपत में रहकर रोड़ी-डस्ट का काम करता है। उसकी पत्नी की करीब तीन साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी, जिससे परेशान होकर वह शराब पीने लगा था। बाबूराम ने एक साल पहले अपनी बेटी की शादी के लिए उससे तीन लाख रुपये उधार लिए थे। वह उससे अपने रुपये बार-बार मांग रहा था, लेकिन वह टाल-मटोल करता रहा। इस दौरान बाबूराम के घर आने जाने पर उसकी पत्नी से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। इसका पता बाबूराम को चल गया था। घटना वाले दिन शनिवार को उसने बाबूराम का रास्ते में रोकर अपने रुपये मांगे तो उसने देने से मना करते हुए घरवाली का पीछा छोड़ने और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद पुलिस चौकी पहुंचा था आरोपी
एएसपी ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी अमित निकट ही लांक पुलिस चौकी समर्पण करने पहुंचा था, लेकिन वहां पर तीन-चार पुलिसकर्मियों को देखकर वह डर गया था और इसके बाद अपनी कार से सोनीपत भाग गया था। पकड़े जाने के डर से वह अपने कमरे पर न सोकर हाईवे पर काम करने वाले मजदूरों के समीप जाकर सो गया। जब सुबह उसने अपने कपड़े रक्त से सने देखे तो वहां से भी भाग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed