{"_id":"674713ce7264d7ec6c0215bf","slug":"shamli-smuggler-arrested-with-hashish-worth-rs-75-lakh-brought-from-nepal-was-to-be-supplied-in-kairana-2024-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: 75 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से लाया था, कैराना में की जानी थी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: 75 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से लाया था, कैराना में की जानी थी सप्लाई
Wed, 27 Nov 2024 06:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 27 Nov 2024 06:13 PM IST
सार
पुलिस ने साढ़े सात किलो चरस बरामद की है। बिहार निवासी आरोपी ने बताया कि नेपाल उसके घर से महज 20 किमी दूर है। वहीं से वह चरस लाकर दिल्ली और आसपास सप्लाई करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ की टीम ने बाबरी क्षेत्र के बुटराड़ा कट के निकट से बिहार निवासी चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सात किलो 550 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 75 लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी शर्मा साहनी निवासी शिवाघाट, मलाही टोला थाना गोपालपुर जिला पश्चिमी चंपारण बिहार है। बुधवार दोपहर शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित बाबरी उपरिगामी पुल के नीचे बुटराड़ा कट के पास से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने सात किलो 550 ग्राम चरस, मोबाइल फोन और 2537 रुपये बरामद किए। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 75 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके गांव से नेपाल का सीकरा बॉर्डर करीब 20 किलोमीटर दूर है। बॉर्डर पार कर वहां के ग्रामीण इलाकों से चरस सस्ते दामों में मिल जाती है। वहां से वह चरस लेकर आया था। चरस को दिल्ली के आसपास के इलाकों में सप्लाई करने पर अच्छा मुनाफा हो जाता है। इस चरस को नेपाल से लाकर कैराना निवासी मोहम्मद अली को देने बस से आया था। मोहम्मद अली का मोबाइल नंबर पर्ची पर लिखा हुआ है। वह उसे बुटराड़ा कट के निकट आकर मिलने वाला था, लेकिन उससे पहले ही वह पकड़ा गया। एसपी ने बताया बाबरी थाने पर मामला दर्ज कर चालान कर दिया।