फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli, Saharanpur and Baghpat won

शामली, सहारनपुर और बागपत ने जीते मुकाबले

Sat, 25 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shamli, Saharanpur and Baghpat won
झिंझाना (शामली)। लपराना में तीन दिवसीय प्रथम बालक-बालिका स्कूल कबड्डी लीग स्टेट चैंपियनशिप लपराना स्थित होली चाइल्ड इंटर कालेज के मैदान में शुरू हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार, अर्जुन अवार्ड सुभाष पहलवान, हरियाणा से कबड्डी खिलाड़ी नीरज रावल और जिला विद्यालय निरीक्षक सिंह सरदार सिंह और चेयरमैन झिंझाना नौशाद कुरैशी ने नारियल फोड़कर संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने कहा कि लपराना मेरा पैतृक गांव है। वह चाहते हैं कि खेल में उनका गांव हमेशा आगे रहे। इस क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस जरूरत है तो उचित प्लेटफार्म की। उनसे जहां तक संभव होगा वे इस क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं की पूरी मदद करेंगे। कबड्डी खिलाड़ी सुभाष पहलवान ने बताया कि हरियाणा से लगे शामली जिले के गांवों में कबड्डी खिलाड़ियों की भरमार है वह भी उनके लिए हर समय तैयार हैं। विशिष्ठ अतिथि के तौर पर ओम सिंह वर्मा, सुनील चौधरी, जितेंद्र, वीरपाल, ऋषिपाल, संजीव प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन

आयोजक आजाद चौधरी और कुलदीप तोमर ने बताया कि आज खेले गए लीग मैचों में सहारनपुर ने बिजनौर को 34-14 से मात दी। गाजीपुर ने बरेली को 39-21, अमरोहा ने गाजियाबाद को 39-14,बागपत की टीम ने इटावा की टीम को मात दी। शामली ने बुलंदशहर को 32-28 से हराया। मुजफ्फरनगर ने हापुड़ को 54-18 से हराया। कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इस मौके पर क्रिकेटर प्रवीण के भाई जबर सिंह खैैवाल, अमित मलिक, संजू, केपी सिंह, आशीष, सचिन, देवेंद्र, पंकज राणा, देवेंद्र तोमर, चरण सिंह, मनोज कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed