फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Ruckus among the wedding processions on Meerut-Karnal highway, they says why pay toll

Shamli: मेरठ-करनाल हाईवे पर बरातियों का हंगामा, बोले-20 किलोमीटर के दायरे में आते हैं क्यों दें टोल ?

Sun, 26 Nov 2023 03:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Nov 2023 03:18 PM IST
सार

मेरठ करनाल हाईवे पर बरातियों ने रविवार को जमकर हगामा काटा। बारातियो को कहना है कि 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले ग्रामीणो से भी टोल टैक्स लिया जा रहा है।

विज्ञापन
Shamli: Ruckus among the wedding processions on Meerut-Karnal highway, they says why pay toll
Meerut Krnal highway toll plaza - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ-करनाल हाईवे स्थित पटनी प्रतापपुर स्थित टोल प्लाजा पर रविवार की सुबह गांव आमवाली के युवक की बारात में कई कार में सवार होकर बाराती झिंझाना के गांव ढिंढाली में जा रहे थे। टोल प्लाजा कर्मियों के टैक्स काटने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा होता देख टोल के मैनेजर ने पुलिस को बुला लिया। काफी देर बाद पुलिस के समझाने पर बिना टोल दिए ग्रामीण बारात लेकर चले गए।

विज्ञापन


झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव आमवाली निवासी जगबीर सिंह के पुत्र हर्षित की बारात झिंझाना क्षेत्र के ही गांव ढिंढाली जा रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि टोल प्लाजा कर्मियों ने टोल पर पहुंचते ही एक गाड़ी का टैक्स काट दिया। जिस पर अन्य गाड़ियों में बैठे ग्रामीण टोल प्लाजा कर्मियों पर भड़क गए। इसके बाद टोल पर हंगामा हो गया।

विज्ञापन

हंगामा होता देख टोल प्लाजा के मैनेजर अजय सिंह ने अहमदगढ़ चौकी को सूचना देकर मौके पर बुला लिया।

पुलिस के आने के बाद भी ग्रामीण इस बात पर अड़े रहे कि गांव आमवाली टोल  प्लाजा के नजदीक है, इसलिए वह किसी भी कीमत पर टोल नहीं देंगे। कहां कि 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों का टोल माफ होना चाहिए।

इसके बाद बिना टोल दिए ही ग्रामीण  गाड़ियां लेकर चले गए। टोल मैनेजर ने बताया कि एनएचएआई जब तक कोई आदेश पारित नहीं कर देता तब तक हम किसी भी ग्रामीण को बिना टोल टैक्स दिए नहीं जाने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed