फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli police have arrested three accused including mother and wife in double murder case

पिता-पुत्र हत्याकांड: आरोपी सिपाही के मकान का बुलडोजर से तोड़ा गेट, मां-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, विक्रांत की तलाश में जुटी टीम

Thu, 07 Apr 2022 07:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 07 Apr 2022 07:17 PM IST
सार

शामली में पिता-पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सिपाही की मां, पत्नी और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सिपाही के मकान का बुलडोजर से गेट भी तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Shamli police have arrested three accused including mother and wife in double murder case
शामली में हत्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली में लेन-देन के विवाद में नोएडा में तैनात सिपाही विक्रांत ने मेरठ निवासी भूपेंद्र (45) और उनके बेटे अर्जुन (20) को बंधक बनाकर दो दिन तक यातनाएं दीं। सूचना पर बुधवार को उन्हें मुक्त कराने पहुंची पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) के सामने ही सिपाही उन्हें अपनी गाड़ी में डालकर ले गया और गांव सल्फा के जंगल में एक नलकूप पर ले जाकर उनकी हत्या कर कर दी। एसपी ने लापरवाही पर पीआरवी पर तैनात दो सिपाहियों रजत कुमार और मोनू को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


मूलरूप से मेरठ के गांव छुर निवासी भूपेंद्र न्यू सैनिक कॉलोनी कंकरखेड़ा मेरठ में रह रहे थे। आरोपी सिपाही विक्रांत भी भूपेंद्र के पड़ोस में ही रहता है। भूपेंद्र की मां सुरेश ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि हमने विक्रांत से दो लाख रुपये उधार लिए थे, जिनके वह 5.80 लाख रुपये मांग रहा था। इसी मामले पर बात करने के लिए वह मंगलवार को अपने बेटे भूपेंद्र और पौत्र अर्जुन के साथ मखमूलपुर गई थी। वहां उन्हें बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। 
विज्ञापन


सुरेश ने बताया कि बुधवार दोपहर को रुपये लेकर आने की बात कहकर वह छुटकर आई और 112 पर फोन कर सूचना दी। इसके बाद पुलिस के साथ गांव पहुंची। पुलिस के सामने ही आरोपी भूपेंद्र और अर्जुन को जबरन गाड़ी में डालकर ले गया और पुलिस कर्मियों से कहा कि वह इन्हें थाने ले जा रहे हैं। बाद में दोनों की गोली लगी लाश गांव सल्फा के जंगल में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सिपाही का खौफनाक कारनामा: बदहवास थी मां, बोली मेरा तो सब कुछ ही उजड़ गया, दर्दनाक है पिता-पुत्र की हत्या की कहानी

सिपाही सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट, तीन गिरफ्तार
इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने वाला सिपाही विक्रांत पुलिस लाइन नोएडा में तैनात है। पुलिस ने विक्रांत, उसके भाई अर्जुन, इनके पिता वीरेंद्र, मां मुदरेश, विक्रांत की पत्नी शिवानी और गांव के मोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शिवानी, मुदरेश और अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

बुलडोजर से तोड़ा सिपाही के मकान का गेट
हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने विक्रांत की पत्नी और मां मुदरेश की गिरफ्तारी के लिए उनके मकान पर दबिश दी। दोनों ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंच गई। ग्रामीणों के मुताबिक जेसीबी के जरिए लोहे का गेट तोड़कर दोनों महिलाओं को पुलिस लेकर गई है।

यह भी पढ़ें: पिता-पुत्र का मर्डर: उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पंचायत में मारी थीं गोलियां, अब सदमे में पूरा गांव

नकाबपोश बदमाशों ने बाजार में दिनदहाड़े एक वारदात को अंजाम दे डाला। गनीमत रही कि व्यापारी की बाल-बाल जान बच गई। उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed