फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Photos of women bathing in Mahakumbh were edited and made viral, indecent comments were made

Shamli : महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के फोटो एडिट कर वायरल किए, अभद्र टिप्पणी की; हिरासत में

Sat, 08 Feb 2025 12:48 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 08 Feb 2025 12:48 AM IST
सार

महाकुंभ में स्नान करने वाली दो महिलाओं के एडिट फोटो इंस्ट्राग्राम व फेसबुक पर पोस्ट कर दिए थे। पुलिस ने आरोपी रविंद्र को हिरासत में ले लिया गया है। 

विज्ञापन
Shamli: Photos of women bathing in Mahakumbh were edited and made viral, indecent comments were made
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik

विस्तार

सोशल मीडिया पर महाकुंभ में स्नान करने वाली महिलाओं के फोटो एडिट कर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस मामले में साइबर क्राइम थाने पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

 

महाकुंभ में स्नान करने वाली दो महिलाओं के फोटो एडिट कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्ट्राग्राम व फेसबुक पर पोस्ट कर दिए थे। इस पर आरोपी ने अभद्र टिप्पणी की थी। बृहस्पतिवार को फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। आपत्तिजनक फोटो के पोस्ट करने को लेकर हिंदू संगठनों में रोष फैल गया था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक्स पर पोस्ट करते हुए यूपी पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। एसपी रामसेवक गौतम ने इस मामले की जांच साइबर सेल को भेजी थी। 

एसपी ने बताया कि इस मामले में आरोपी रविंद्र निवासी गांव ताना को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध साइबर क्राइम थाने पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed