{"_id":"60b4e66b8ebc3e202717009a","slug":"shamli-news-the-crooks-have-looted-91800-rupees-from-the-bank-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: बेखौफ बदमाशों ने बैंक कर्मी से लूटे 90 हजार रुपये, फिर मुठभेड़ में दो आरोपी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: बेखौफ बदमाशों ने बैंक कर्मी से लूटे 90 हजार रुपये, फिर मुठभेड़ में दो आरोपी घायल
Mon, 31 May 2021 07:06 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 31 May 2021 07:06 PM IST
सार
बेखौफ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पिस्टल के बल पर बैंक कर्मी से 90 हजार रुपये लूट लिए। पढ़िए पूरी घटना क्या है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली के थानाभवन क्षेत्र के सिक्का गांव से कैश एकत्रित कर कर ला रहे बंधन बैंक के कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर 91,800 रुपये लूट लिए। बदमाशों ने शुगर मिल के पास वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने लूट कर भाग रहे बदमाशों की घेराबंदी की। वहीं मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जबकि एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जिले के कस्बा रोहाना निवासी अजय कुमार पुत्र अशोक कुमार बंधन बैंक में कर्मचारी है। सोमवार को अजय बैंक ग्राहकों से पैसा इकट्ठा कर गांव सिक्का से बाइक से थानाभवन की ओर आ रहा था। इसी दौरान बजाज शुगर मिल के पास स्थित धर्म कांटे के सामने पीछे से आ रही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने अजय को ओवरटेक करते हुए बाइक में लात मारकर उसे गिरा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पिस्टल कनपटी पर लगाकर आतंकित कर कलेक्शन किए गए 91 हजार 800 रुपये लूट लिए। उधर, घटना की सूचना अजय ने पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने पुलिस टीम के साथ बदमाशों का पीछा किया। पुलिस ने बदमाशों की मोर माजरा के जंगल में घेराबंदी कर ली। वहीं अपने को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
उधर, पुलिस की फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल हुए बदमाश आलिम पुत्र जहूर और शाहरुख पुत्र सालिम निवासी खंद्रावली थाना कांधला हैं। इसके अलावा फरार हुए बदमाश का नाम वकील है। घायल बदमाशों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से 50 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
वहीं मौके पर पहुंचे एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ में पता लगा है कि यह पूरा गिरोह है जो क्षेत्र में सक्रिय है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है और उनका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।