फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News

Shamli News: तीन राज्यों में की साढ़े आठ लाख रुपये की साइबर ठगी

Thu, 23 Jul 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 23 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Shamli News
शामली। साइबर क्राइम थाने पर तीन राज्यों से करीब साढ़े आठ लाख रुपये की साइबर ठगी की रकम मंगाने के मामले में आरोपी खाताधारक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाने पर उपनिरीक्षक राहुल कादयान की तरफ से दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर संदिग्ध चेक विड्रॉल खाते की जांच की गई। यह खाता एसबीआई शाखा बिलासपुर कपाल मोचन रोड यमुना नगर हरियाणा में शाकिर अली निवासी लेडा खादर तहसील छछरौली जिला यमुना नगर के नाम पर पाया गया। बैंक खाते की स्टेटमेंट में पाया कि 22 अगस्त 2025 को यूपीआई व आरटीजीएस के माध्यम से करीब साढ़े आठ लाख रुपये क्रेडिट हुए। इसके बाद उसी दिन तीन चेक के माध्यम से आठ लाख रुपये निकाल लिए गए। इस बैंक खाते के संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर तीन शिकायतें मिली, जिनमें एक शिकायत पराप्पन अगराहारा बेंगलुरु सिटी कर्नाटक लेयर दो, दूसरी शिकायत नागपाड़ा पुलिस स्टेशन बृहन् मुंबई सिटी महाराष्ट्र और तीसरी शिकायत आदर्श नगर पुलिस स्टेशन जयपुर सिटी राजस्थान की होना पाया गया। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि आरोपी खाताधारक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed