{"_id":"6ad27ca2b0311a3e270458b8","slug":"shamli-news-shamli-news-c-26-1-aur1003-176214-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कहीं सीता हरण तो कहीं लंका दहन, रामलीला में जीवंत हुए रामायण के प्रसंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कहीं सीता हरण तो कहीं लंका दहन, रामलीला में जीवंत हुए रामायण के प्रसंग
Sat, 17 Oct 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
कैराना में चल रही श्री रामलीला में राम सुग्रीम मित्रता का मंचन करते कलाकार । आयोजक
शामली। जिले में चल रहे रामलीला महोत्सव में कहीं पंचवटी लीला के दौरान सीता हरण और जटायु-रावण युद्ध का भावपूर्ण मंचन किया गया तो कहीं हनुमान जी ने लंका दहन कर रावण की सोने की लंका को आग के हवाले कर दिया।
बाबरी में भगवान श्रीराम के विलाप, शबरी मिलन, सुग्रीव से मित्रता और बाली वध के प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों ने सजीव अभिनय से रामायण के प्रसंगों को मंच पर उतारा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
शामली के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम में पंचवटी लीला का मनमोहक मंचन किया गया। लीला में सूर्पणखा की नाक काटने, खर-दूषण वध, स्वर्ण मृग, सीता हरण और जटायु-रावण युद्ध के प्रसंग प्रस्तुत किए गए। भगवान श्रीराम का अभिनय आकाश धीमान, लक्ष्मण का उज्ज्वल नामदेव, माता सीता का वंश राजपूत, रावण का विपिन शांडिल्य, खर का अमित तरार, मेघनाथ का वशिष्ठ निरवाल और सूर्पणखा का सौरव वर्मा ने किया। इस अवसर पर रामलीला समिति के प्रधान सलिल द्विवेदी, राजकुमार मित्तल, शरद द्विवेदी, मुकुल द्विवेदी, पुनीत द्विवेदी, पंडित दिनेश पाठक, संजीव वर्मा, रवि पाठक रहे।
विज्ञापन
कैराना गोशाला भवन में चल रहे रामलीला महोत्सव में हनुमान जी की लंका यात्रा और लंका दहन का मंचन किया गया। लीला में दिखाया गया कि माता सीता की खोज में हनुमान जी समुद्र पार कर लंका पहुंचते हैं। माता सीता से अनुमति लेकर हनुमान जी अशोक वाटिका में फल खाते हैं और वृक्षों को तोड़ देते हैं। इस दौरान भगवान श्रीराम का अभिनय सतीश प्रजापति, लक्ष्मण का राकेश प्रजापति, माता सीता का शिवम गोयल, रावण का शगुन मित्तल एडवोकेट और हनुमान जी का अभिनय आशु गर्ग ने किया।
कांधला के मोहल्ला शेखजादगान स्थित श्री पंजाबी धर्मशाला सनातन धर्म मंदिर में भगवान श्रीराम और माता सीता की आरती के बाद मंचन शुरू हुआ। कलाकारों ने दिखाया कि रावण ने मारीच की मदद से स्वर्ण मृग का रूप धारण कराकर माता सीता का हरण किया।
जलालाबाद में कलाकारों ने शबरी मिलन, राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध का मंचन किया। इस दौरान प्रबंधक राजेश सैनी, लोकेश उपाध्याय, अंशुल कोरी, राजकुमार रुहेला, अमन कोरी, राघव नारंग, संजीव आहूजा और देवराज जुनेजा रहे।