{"_id":"627504402a913649c81a7405","slug":"shamli-news-property-worth-1-86-crores-of-criminal-sanjeev-jeeva-has-been-attached","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों की शामत: कुख्यात संजीव जीवा की 1.86 करोड़ की संपत्ति कुर्क, पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों की शामत: कुख्यात संजीव जीवा की 1.86 करोड़ की संपत्ति कुर्क, पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाई
Fri, 06 May 2022 04:49 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 06 May 2022 04:49 PM IST
सार
कुख्यात संजीव जीवा की 1.86 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया है। इससे पहले भी उसकी करोड़ों रुपये की संपत्ति को कुर्क किया जा चुका है।
विज्ञापन
शामली में बड़ी कार्रवाई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में शुक्रवार को प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन की टीम ने कुख्यात संजीव जीवा और उसकी पत्नी पायल माहेश्वरी की करीब आठ बीघा जमीन को कुर्क किया है। भूमि दो हिस्सों में थाना आदर्श मंडी और सदर कोतवाली क्षेत्र में थी। जमीन की कीमत करीब 1.86 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इससे पहले भी संजीव जीवा की आदमपुर गांव में करीब 21 बीघा जमीन कुर्क की जा चुकी है।
विज्ञापन
बाबरी थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी कुख्यात बदमाश संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा की जमीन कुर्क की गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा में करीब छह बीघा कृषि जमीन और आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में शहर जाट कॉलोनी में करीब दो बीघा आवासीय भूमि को एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर कुर्क किया गया है। बलवा गांव में स्थित जमीन की देख-रेख की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को सौंपी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: महिला वकील को घसीट कर डंडे से पीटा, खूब वायरल हो रहीं तस्वीरें, आप भी देखें
विज्ञापन
वहीं जाट कॉलोनी की भूमि प्रशासन ने अपने कब्जे में ले ली है। अधिकारियों का कहना है कि यह संजीव जीवा की अपराधिक कार्यों से अर्जित की गई संपत्ति थी। जिसे कुर्क कर लिया गया है। आगे भी अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: लापरवाही की हदें पार: सोते रहे अफसर और स्कूल बस से चली गई मासूम की जान, अब खुले बड़े राज, हर कोई हैरान