फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News : Lift hook and wire broken in hotel and one employee injured

होटल में अचानक हादसा: लिफ्ट का टूटा हुक और तार, गिरने से कर्मचारी हुआ घायल, एक्शन में डीएम, कही ये बड़ी बात

Tue, 05 Sep 2023 01:06 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Sep 2023 01:06 AM IST
सार

Shamli News : शामली में एक होटल में लिफ्ट का हुक और तार टूटने से कर्मचारी गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। इस होटल में कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Shamli News : Lift hook and wire broken in hotel and one employee injured
लिफ्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में नगर के पानीपत रोड स्थित ब्रेक पॉइंट होटल में लिफ्ट का हुक और तार टूटने के कारण गिरने से कर्मचारी घायल हो गया। घायल को आनन-फानन उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब कर्मचारी की हालत में सुधार है। डीएम ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पानीपत रोड स्थित एक होटल में कर्मचारी नौकरी करता है। बताया गया कि सोमवार को लिफ्ट में आई तकनीकी खराबी को ठीक करते समय हुक और तार टूट गया, जिसके कारण लिफ्ट नीचे पडे़ पाइपों पर जा गिरी, जिससे यहां पर काम कर रहा शामली निवासी आमिर घायल हो गया। लिफ्ट के गिरने से होटल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

बताया गया कि होटल में बिना नियम कायदे और अनुमति लिए बिना लिफ्ट लगाई गई थी। डीएम रविंद्र सिंह का कहना है कि मकान या फिर होटल में लिफ्ट लगाने के लिए अनुमति लेना जरूरी होती है। लिफ्ट से गिरकर युवक के घायल होने की सूचना नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

उधर, होटल संचालक पंकज वालिया ने कहा कि लिफ्ट का तार टूटने से युवक घायल हो गया था। लिफ्ट को ठीक कराया जा रहा था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

एक दो नहीं कई मकान और होटलों में बिना अनुमति चलाई जा रही लिफ्ट
सूत्रों के अनुसार, एक दो नहीं शहर के कई होटलों और घरों में बिना अनुमति के ही लिफ्टों को चलाया जा रहा है। जिसमें मानक का भी ध्यान नहीं रखा जाता है। प्रशासनिक टीम भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं देती है। जिसके कारण कभी भी शहर में बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि, डीएम ने बिना अनुमति लिफ्ट लगाने वालों के खिलाफ अभियन चलाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: जेई पर टूट पड़े ग्रामीण: खींचकर ले गए घर के अंदर, बंधक बनाकर पीटा, जातिसूचक शब्द भी कहे, भागकर बचाई जान

आखिर एक्सपर्ट से लिफ्ट को क्यों नहीं कराया जा रहा था ठीक
सवाल यह उठता है कि यदि लिफ्ट में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी तो फिर उसे एक्सपर्ट से ठीक क्यों नहीं कराया गया। कर्मचारी से ठीक कराना मुनासिब क्यों समझा?, जबकि कर्मचारी को लिफ्ट की तकनीकी जानकारी भी नहीं थी।

यह भी पढ़ें: UP: महिला दरोगा की शर्मनाक करतूत, नाबालिग बच्ची को थाने में जमकर पीटा, सीओ ने दिए जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed