फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: Chaudhary Naresh Tikait said that if the BJP government comes again, then one thousand rupees electricity bill every day

निशाने पर बीजेपी: टिकैत बोले- भाजपा सत्ता में आई तो एक हजार रुपये रोज आएगा बिजली का बिल

Thu, 19 Aug 2021 01:45 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 Aug 2021 01:45 AM IST
सार

नरेश टिकैत ने कहा कि यदि वर्ष 2022 में भाजपा सरकार फिर आ गई तो किसानों को 100 रुपये प्रति घंटा बिजली मिलेगी। एक हजार रुपये रोज बिल आएगा। 3.60 लाख का बिल आएगा साल का।

विज्ञापन
Shamli News: Chaudhary Naresh Tikait said that if the BJP government comes again, then one thousand rupees electricity bill every day
चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में ऐतिहासिक महापंचायत होगी। यह किसानों के भविष्य की पंचायत है। सभी किसानों की जिम्मेदारी इस पंचायत को सफल बनाने की है। भेदभाव और गिले-शिकवे भुलाकर इस पंचायत को सफल बनाना है। टिकैत ने भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। नरेश टिकैत ने कहा कि यदि वर्ष 2022 में भाजपा सरकार फिर आ गई तो किसानों को 100 रुपये प्रति घंटा बिजली मिलेगी। एक हजार रुपये रोज बिल आएगा। 3.60 लाख का बिल आएगा साल का।

विज्ञापन


बुधवार को गठवाला खाप के लांक गांव में आयोजित सभा में नरेश टिकैत ने कहा कि यदि वर्ष 2022 में भाजपा सरकार आ गई तो किसानों की दुर्दशा तय है। किसानों का 3.60 लाख रुपये का बिजली बिल आएगा साल का। कैसे खेती करोगे। हरियाणा में गन्ने का बिल 350 रुपये क्विंटल है, यहां 325 रुपये है। बिजली हरियाणा में 250 रुपये महीना है। यहां 2100- 2200 रुपये है। उन्होंने कहा कि हर सरकार में किसानों की सुनवाई हुई। भोपा के आंदोलन में 10-11 ट्रैक्टर मिले थे, 37 माह के बिल माफ हुए थे। मायावती सरकार में 80 रुपये बढ़े थे, अखिलेश सरकार में 65 रुपये बढ़े। जिन सरकारों में काम होते हैं, उन्हें याद रखा जाता है। टिकैत ने कहा कि राजीव गांधी ने किसानों के धरने के चलते वोट क्लब से अपनी रैली हटा ली थी, ये लालकिले की घटना दिखाते हैं। यह सरकार तरह-तरह के आरोप लगाकर बदनाम करना चाहते हैं। बहावड़ी थांबेदार श्याम सिंह, लांक थांबेदार रविंद्र सिंह, थांबेदार वीरसैन फुगाना, पूर्व विधायक पंकज मलिक, बुढ़ाना प्रमुख विनोद, देवराज पहलवान, भाकियू के निवर्तमान जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, वीर सिंह मलिक, विदेश मलिक, कालखंडे खाप के बाबा संजय कालखंडे, चरण सिंह लिसाढ़, जसवंत लिसाढ़, रविंद्र सिंह, अमित मलिक, अनिल मलिक, रामवीर सिंह, अंकुर मलिक, नीटू प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हम राजेंद्र सिंह पर विश्वास करते हैं
नरेश टिकैत ने कहा कि खरड़ की पंचायत के बारे में सुना। राजेंद्र सिंह हमारे बड़े हैं, उन्होंने दस दिन का समय दिया है। दस दिन तो बहुत दूर हैं। हमसे तो अभी कोरे कागज पर साइन करा लो और उसमें कुछ भी लिख लो, हम तो उन पर इतना विश्वास करते हैं। हम रोजाना कुछ न कुछ बयान देते हैं। किसी को हमारी बातों से ठेस भी पहुंचती होगी, हमारा मकसद कभी किसी को ठेस पहुंचाना नहीं रहता। वह गलत हाथों में चले गए। मुख्यमंत्री से मिलकर वह सोच रहे हैं कि सब कुछ हो गया। यह सरकार हमेशा नहीं रहेगी। इसके बहकावे में न आएं। आखिर में अपना परिवार ही काम आता है। उन पर बड़ी जिम्मेदारी है। भूलचूक हो जाती है, वह भी अपने ही हैं। गलत परंपरा नहीं शुरू करनी चाहिए। उन्हें आदेश नहीं दे सकते, सलाह ही दे सकते हैं। शामली वालों ने जब भी जरूरत पड़ी तो जीजान से साथ दिया। कहीं भी पीछे नहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन की बुराई करने वाले किसान कहलाने लायक नहीं 
नरेश टिकैत ने कहा कि सभी किसानों के सहयोग से दिल्ली के बॉर्डरों पर आंदोलन चल रहा है। 26 अगस्त को नौ माह पूरे हो जाएंगे। किसानों की यह आखिरी लड़ाई है। फिर आंदोलन नहीं होंगे। जो इस आंदोलन की बुराई करेगा, वह किसान कहलाने के लायक नहीं है। समाज को बचाने की जिम्मेदारी हर व्यक्ति की है। खेती के बाद खाली समय समाजसेवा में लगाओ। युवा पीढ़ी खेती से दूर हो रही है, इसे समझाओ।

विधायक ने समाज को बांटने का काम किया
नरेश टिकैत ने कहा कि विधायक उमेश मलिक ने हमेशा समाज के विपरीत चलने का काम किया। समाज को बांटने का काम किया। उन्हें समझाया भी, लेकिन वह नहीं माने। उस दिन भी उन्हें किसी ने कुछ नहीं कहा। उनकी गाड़ी पर कालिख पोती, वो हम धो देंगे, अपनी गाड़ी धोते हैं, उनकी भी धो देंगे। शीशा टूट गया, उसका बिल दे देंगे। समाज को बांटों मत। संजीव बालियान भैंसवाल गए। सभी लोगों ने कहा कि विरोध हो रहा था, वहां जाकर गलत किया। 

नाई की मिलाई तो नाई ही करेगा
नरेश टिकैत ने कहा कि राजेंद्र चौधरी को हमने कुछ नहीं कहा। वह पता नहीं क्यों नाराज हैं। उन्हें तो हम कह सकते हैं, वह बराबर के हैं। नाई की मिलाई नाई ही करेगा। विधायक से माफी क्यों मांगे, हमने किसी को कुछ गलत नहीं कहा। किसी के गांव में घुसने का विरोध नहीं किया। हमने समझाया कि दिल्ली में धरना चल रहा है। भाजपा का विरोध चल रहा है, कहीं जाने से परहेज रखना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed