फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: Bloody clash between two parties over plot, eight injured

Shamli News: प्लाॅट को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ घायल, कई की हालत गंभीर

Sun, 03 Sep 2023 01:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Sep 2023 01:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में रविवार सुबह  दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षाें के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, कई की हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन
Shamli News: Bloody clash between two parties over plot, eight injured
घायलों का अस्पताल में चल रहा उपचार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में रविवार सुबह एक प्लॉट को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव रज्जाक नगर में प्लाट के विवाद को सुलझाने के लिए पवन पुत्र रतनपाल दूसरे पक्ष के घसीटू पुत्र निहाल को पंचायत के लिए बुलाने के लिए गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि पंचायत के लोगों को गाली-गलौज करते हुए घसीटू तथा उसके परिवार के लोगों ने दूसरे पक्ष के पवन, डाॅ. सूरज, महिला प्रियंका, वृद्ध कटारी, रतनपाल आदि को लाठी डंडों से परपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: शिखर धवन ने तैयार कराए बल्ले, बाल क्रिकेटरों से बोले-सकारात्मक सोच से खेलें, भारतीय टीम की तारीफ की

वहीं दूसरे पक्ष के लोगों में घसीटू, महिला छोटी,रमलेश तथा प्रदीप भी संघर्ष में घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।

पवन पुत्र रतनपाल ने बताया कि पूर्व प्रधान रणजीत सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान लगभग 12 लोगों को 80-80 गज के ग्रामसभा की ओर से प्लाट के पट्टे आवंटित किए थे। जिसमें घसीटू पुत्र निहाल ने उनके 80 वर्गगज के पट्टे पर कब्जा किया हुआ है। इसी को लेकर आज सुबह पंचायत होनी थी, जिसके बाद यह घटना घटित हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed