{"_id":"64f43d58443ce9ca370aab34","slug":"shamli-news-bloody-clash-between-two-parties-over-plot-eight-injured-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: प्लाॅट को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ घायल, कई की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: प्लाॅट को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ घायल, कई की हालत गंभीर
Sun, 03 Sep 2023 01:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:31 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शामली में रविवार सुबह दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षाें के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, कई की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
घायलों का अस्पताल में चल रहा उपचार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में रविवार सुबह एक प्लॉट को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव रज्जाक नगर में प्लाट के विवाद को सुलझाने के लिए पवन पुत्र रतनपाल दूसरे पक्ष के घसीटू पुत्र निहाल को पंचायत के लिए बुलाने के लिए गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि पंचायत के लोगों को गाली-गलौज करते हुए घसीटू तथा उसके परिवार के लोगों ने दूसरे पक्ष के पवन, डाॅ. सूरज, महिला प्रियंका, वृद्ध कटारी, रतनपाल आदि को लाठी डंडों से परपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: शिखर धवन ने तैयार कराए बल्ले, बाल क्रिकेटरों से बोले-सकारात्मक सोच से खेलें, भारतीय टीम की तारीफ की
वहीं दूसरे पक्ष के लोगों में घसीटू, महिला छोटी,रमलेश तथा प्रदीप भी संघर्ष में घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
पवन पुत्र रतनपाल ने बताया कि पूर्व प्रधान रणजीत सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान लगभग 12 लोगों को 80-80 गज के ग्रामसभा की ओर से प्लाट के पट्टे आवंटित किए थे। जिसमें घसीटू पुत्र निहाल ने उनके 80 वर्गगज के पट्टे पर कब्जा किया हुआ है। इसी को लेकर आज सुबह पंचायत होनी थी, जिसके बाद यह घटना घटित हो गई।