फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News : A youth from Gujrat has triple talaq his wife

Shamli: पति ने गुजरात से फोन पर महिला को दिया तीन तलाक, आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

Wed, 08 May 2024 07:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 May 2024 07:43 PM IST
सार

Shamli News : शामली में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। एक युवक ने गुजरात से फोन पर महिला को तीन तलाक दे दिया है।

विज्ञापन
Shamli News : A youth from Gujrat has triple talaq his wife
तीन तलाक का मामला। - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

गुजरात से फोन पर विवाहिता को तीन तलाक दे दिया गया। महिला को तीन तलाक देने, दहेज को लेकर मारपीट कर उत्पीड़न करने के आरोप में पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर के गांव खतौला निवासी रुबीना ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी पांच मई 2023 को शामली के मोहल्ला रहमत नगर बर्फखाने वाली गली निवासी तहसीन के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह सात माह की गर्भवती है और उसके पति तहसीन गुजरात में अपने काम पर गए हुए हैं।

विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, उसके पति की बुआ का लड़का आरिफ निवासी छुटमलपुर घर आया हुआ है। उसने उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की। उसकी सास ने भी आरिफ का साथ देते हुए उसके साथ धक्का-मुक्की की। इसके बाद सास व ननद ने उसके पति को फोन कर दिया। पति ने फोन पर उसके साथ गाली गलौज करते हुए तीन तलाक दे दिया। इसका पता चलने पर सास सायरा, ससुर असलम, जेठ हासिम, जेठानी शबीला, ननद नोरिन, देवर काला, आरिफ ने उसके साथ लात-घूसों से मारपीट की और ननद ने उसके पेट में कई लात मारी और फोन भी तोड़ दिया।

उसने किसी तरह अपने मायके वालों को सूचना दी तो उसके पिता, भाभी, भाई आदि उसकी ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और एक साल के बच्चे को धरती पर पटक दिया। एसपी अभिषेक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed